शिमला-मनाली नहीं, झारखंड के ये हिल स्टेशन हैं प्रकृति का छुपा खजाना! शांत छुट्टियों के लिए आज ही बना लें प्लान

नई दिल्ली: अगर छुट्टियों में भीड़भाड़ से दूर शांति, हरियाली, पहाड़ और झरनों के बीच वक्त बिताना चाहते हैं तो झारखंड आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आमतौर पर लोग घूमने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड या केरल का रुख करते हैं, लेकिन झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है। घने जंगल, पहाड़, झरने और शांत वातावरण यहां की यात्रा को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं झारखंड के उन हिल स्टेशनों के बारे में, जहां प्रकृति के करीब कुछ सुकून भरे दिन बिताए जा सकते…

Read More

90 साल की नानी से दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश, 26 दिन अस्पताल में जिंदगी से जूझती रही बुजुर्ग

मंगलौर: हरिद्वार के मंगलौर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय युवक पर अपनी 90 साल की मूक-बधिर और लाचार नानी के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है। 16 जुलाई की रात हुई इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 26 दिन बाद सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में नानी के कमरे…

Read More

रहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर एक कथित वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग आरोपी शिवकुमार तिवारी पर तलवार से लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में जान बचाने के लिए शिवकुमार हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। रहम की गुहार के बावजूद जारी रहा हमला सामने आया वीडियो शिवकुमार की हत्या के दौरान का बताया…

Read More

11 हजार करोड़ के नोएडा एयरपोर्ट की पहली तेज बारिश में खुली पोल! अंडरपास में कई फीट पानी, दोनों एस्केलेटर बंद

जेवर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए। बारिश के बाद एयरपोर्ट के निकास द्वार के पास स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण फोरकोर्ट और पार्किंग क्षेत्र के बीच यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई और दोनों एस्केलेटर भी बंद हो गए। फोरकोर्ट और पार्किंग को जोड़ता है अंडरपास करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक के साथ तैयार किए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के महज दो महीने के भीतर…

Read More

लखनऊ में साइबर अपराध पर बड़ा शिकंजा, 119 गिरफ्तारियों के बाद अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश; 3 पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां दूसरे राज्यों तक पहुंचाईं, जिसके बाद कोलकाता से तीन और गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। कोलकाता और गुजरात तक पहुंची जांच जांच के दौरान सामने आए सुरागों…

Read More

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ का गबन, तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार; बिना टेंडर खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज के चार विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चार विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच ईओडब्ल्यू के डीजी जेएन सिंह के मुताबिक, गृह विभाग…

Read More

लखनऊ: मड़ियांव में राहगीरों से चेन झपटने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 लाख की दो सोने की चेन बरामद

लखनऊ: मड़ियांव थाना क्षेत्र में राहगीरों के गले से सोने की चेन झपटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत की दो सोने की चेन बरामद की हैं। आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी थी। पुलिस अब उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। ई-रिक्शे से घर जा रही महिला से झपटी थी चेन मामला 8 अगस्त का है। मोहित अवस्थी ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि…

Read More

इटावा में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सैफई थाने में थी तैनात; जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत

इटावा: सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले इटावा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस लाइन में रह रही थीं प्रियंका बताया जा रहा है कि प्रियंका इटावा पुलिस लाइन में रह रही थीं। रविवार को उनकी तबीयत अचानक…

Read More

नोएडा में शादी के एक महीने बाद 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

नोएडा: सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। महिला की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। 16वीं मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल ले गए परिजन पुलिस के अनुसार, कामिनी सोसाइटी के लिली…

Read More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 राष्ट्रीय सचिवों को बांटे जोन और जिलों के जिम्मे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…

Read More