जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के एक दिन बाद बचाव दलों ने रविवार को छह और शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और लगातार महसूस किए जा रहे झटकों के डर से कई लोग घरों में लौटने के बजाय खुले में रात बिताने को मजबूर हैं। कैथोलिक बहुल फ्लोरेस द्वीप पर भूकंप के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ। बचाव दलों ने छह इलाकों में मलबे के…
Read MoreCategory: विदेश
रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, कई इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
मॉस्को: यूक्रेन ने रविवार को रूस के कई हिस्सों को निशाना बनाते हुए सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हवाई हमला किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है। इसे युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक बताया जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रातभर में 822 ड्रोन नष्ट किए गए, जिनमें 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रूस के कई इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा बड़े पैमाने पर…
Read Moreसऊदी-तुर्किये-पाकिस्तान के रक्षा समझौते से खुश हुए ट्रंप, बोले- ‘शानदार फैसला’, बताया क्यों है अहम
वॉशिंगटन: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है। ट्रंप ने इस त्रिपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था को मध्य पूर्व में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। खास बात यह है कि अमेरिका की ओर से इस समझौते पर प्रतिक्रिया करीब 10 दिन बाद आई है। तुर्किये नाटो का सदस्य है, जबकि सऊदी अरब और पाकिस्तान अमेरिका के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट…
Read Moreइमरान खान जिंदा हैं, पाकिस्तानी सेना ने किया साफ, मौत की अफवाह फैलाने वाले पत्रकार ने भी बदला बयान
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत को लेकर चल रही अटकलों पर पाकिस्तानी सेना ने स्थिति साफ कर दी है। सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा है कि इमरान खान जीवित हैं और अदियाला जेल में बंद हैं। सेना का यह बयान उस दावे के बाद आया, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने जेल में इमरान खान की मौत की आशंका जताई थी। हालांकि, अब पत्रकार ने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने मौत की…
Read Moreट्रंप का बड़ा दावा- ‘Strait of Hormuz पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल’, ईरान को दी खुली चुनौती
वॉशिंगटन: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इस नियंत्रण को बनाए रखने का इरादा रखता है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताते हुए ईरान को खुली चुनौती दी है। ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमता पर उठाए सवाल ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान की मौजूदा सैन्य स्थिति पर…
Read Moreकैटरिंग ट्रक से अंडरग्राउंड बंकर तक… वो 5 मौके जब सुरक्षा के लिए ट्रंप को छिपकर निकलना पड़ा
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में गिनी जाती है। इसके बावजूद कई मौकों पर हालात ऐसे बने जब उन्हें आम रास्ते से हटकर बेहद असामान्य तरीके से सुरक्षित स्थान तक ले जाना पड़ा। कभी एयरपोर्ट पर कैटरिंग ट्रक का सहारा लेना पड़ा, तो कभी प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए होटल की पिछली दीवार पार करनी पड़ी। एक घटना में उन्हें व्हाइट हाउस के नीचे बने सुरक्षित बंकर में भी पहुंचाया गया। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच मौकों के बारे में।…
Read Moreशेख हसीना लौटती हैं तो गिरफ्तार होंगी या मिलेगी पूरी सुरक्षा? बांग्लादेश सरकार ने दिया बड़ा बयान, कहा- अदालत का फैसला मानना होगा
ढाका: भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वतन वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि अगर शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, उनके खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर अंतिम फैसला अदालतें करेंगी और जो निर्णय आएगा, उसे सभी को स्वीकार करना होगा। दिसंबर में लौटने की बात कही है- बांग्लादेश सरकार प्रधानमंत्री के सूचना और प्रसारण सलाहकार जाहिद उर रहमान के मुताबिक, शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने…
Read Moreकोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 मौतें और 570 से ज्यादा घायल; 21 आफ्टरशॉक से दहशत, 2 हजार से अधिक लापता
बोगोटा: कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों से राजधानी बोगोटा समेत देश के कई हिस्सों में इमारतें हिल उठीं और लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। भूकंप का केंद्र चोको क्षेत्र में सैन होस डेल पालमार के पास जमीन से करीब 170 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।…
Read Moreकिम जोंग उन का नया साइबर प्लान! AI से लैस हुआ नॉर्थ कोरिया का हैकिंग ग्रुप, अब खुद चलेंगे साइबर हमले
सियोल: उत्तर कोरिया से जुड़े एक हैकिंग समूह ने कथित तौर पर ऐसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण विकसित किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर हमलों को स्वचालित करने, चोरी किए गए डेटा का विश्लेषण करने और ज्यादा प्रभावी फिशिंग अभियान चलाने में किया जा सकता है। दक्षिण कोरिया की साइबर सुरक्षा कंपनी जीनियंस ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस गतिविधि का संबंध उत्तर कोरिया से जुड़े किमसुकी हैकिंग समूह से बताया जा रहा है। AI मॉडल को स्थानीय स्तर पर चलाने की…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील के बिना भी संघर्ष खत्म कर सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं कड़ी शर्तें
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात बहाल कराने को प्राथमिकता दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी अधिकारियों को संकेत दिया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए कई ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनके चलते…
Read More