नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया आज से नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। विश्वविद्यालय गुरुवार शाम 5 बजे तक कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS) के तहत पहली सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय की करीब 71 हजार स्नातक सीटों पर प्रवेश होंगे। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सीट स्वीकार करने से लेकर फीस जमा करने तक की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इस सत्र में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और बीए के 150…
Read MoreCategory: करियर/ एजुकेशन
ABVMU का बड़ा फैसला: अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएगी अपना मेडिकल कॉलेज, 100 MBBS सीटों से होगी शुरुआत
लखनऊ: अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) अब केवल मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को संबद्धता देने तक सीमित नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय ने अपना मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में शुरुआती चरण में 100 एमबीबीएस सीटों के साथ पढ़ाई शुरू करने की योजना है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यह घोषणा बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ. अमित देवगन ने की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ पद पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन; जानें योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया और जिम्मेदारियां
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। ट्रस्ट के अनुसार चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य संतोषजनक रहने पर आगे बढ़ाया जा सकता है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का हिंदू, वैष्णव और भगवान…
Read Moreविदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहे यूपी के विश्वविद्यालय, सबसे ज्यादा दाखिले UG कोर्स में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय अब विदेशी विद्यार्थियों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में करीब 5,953 विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक रुझान स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के प्रति देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों में 73.6 प्रतिशत ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। वहीं 16.8 प्रतिशत छात्र परास्नातक (PG), 3.8 प्रतिशत पीएचडी, 2.9 प्रतिशत डिप्लोमा, 2 प्रतिशत इंटीग्रेटेड…
Read MoreDU Admission 2026: आज नहीं भरी कॉलेज-कोर्स की पसंद तो छूट सकता है एडमिशन, यूजी, पीजी, बीटेक और लॉ की पूरी डेडलाइन जानें
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), बीटेक और पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न चरण जारी हैं। यूजी पाठ्यक्रमों में कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरने के लिए आज, 11 जुलाई, रात 11:59 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, यूजी प्रवेश के लिए अब तक 1,90,645 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, सीएसएएस के दूसरे चरण में 1,64,098 अभ्यर्थी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं दर्ज…
Read MoreDU Admission 2026: सिर्फ ₹15 हजार महीने में दिल्ली में रहकर कर सकते हैं पढ़ाई? जानें पूरा खर्च, 17 जुलाई से शुरू होगा हॉस्टल आवंटन
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया तेज होने के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों की नजर अब पढ़ाई के साथ रहने के खर्च पर भी टिकी है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि छात्र सही योजना बनाएं, समय पर हॉस्टल के लिए आवेदन करें और साझा आवास का विकल्प चुनें, तो करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह के बजट में भी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करना संभव है। विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार, छात्रावास का आवंटन 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। देशभर के छात्रों की…
Read Moreयूपीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! प्रोविजनल आंसर की जारी, इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
एजुकेशन डेस्क: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं। 14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 14…
Read MoreSVPUAT में 62 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास से स्नातक तक के लिए मौका, ₹69,100 तक मिलेगी सैलरी
मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए कुल 62 रिक्तियों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती अभियान के तहत फार्म मैनेजर के 6, प्रोग्राम असिस्टेंट (कंप्यूटर) के 7, प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन) के 11, असिस्टेंट…
Read MoreUPTET 2026 Admit Card जारी! 19.94 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने आवेदन विवरण के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष यूपीटीईटी के लिए करीब 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश के 60 जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई…
Read MoreUPPSC PCS 2026 का बिगुल बजने वाला है! 750 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी, LT ग्रेड और कंप्यूटर असिस्टेंट अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ी खबर
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2026 का विज्ञापन इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। आयोग को करीब 750 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तकनीकी स्तर पर चल रही कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस बार पीसीएस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खास उत्साह है, क्योंकि लगातार तीसरे वर्ष…
Read More