BMC Election: बिहार के बाद मुंबई में भी Seat Sharing का बवाल

अजमल शाह
अजमल शाह

बिहार विधानसभा चुनाव अभी खत्म ही हुए थे कि seat sharing की सियासी आग अब सीधे मुंबई तक पहुंच गई।
जहां बिहार में NDA और महागठबंधन सीटों को लेकर आमने-सामने थे, अब वही कहानी BMC Election में रिपीट होती दिख रही है — बस किरदार बदल गए हैं, ड्रामा वही है।

क्यों अहम है BMC चुनाव? (Why BMC Matters Most)

मुंबई नगर निगम यानी BMC सिर्फ एक निकाय नहीं, बल्कि एशिया का सबसे अमीर नगर निगम। ₹90,000 करोड़ से ज्यादा का बजट। राजनीतिक power का launchpad 15 जनवरी को 227 सीटों पर मतदान और 16 जनवरी को तय होगी मुंबई की नई सत्ता।

यानी ये चुनाव सिर्फ नगरसेवकों का नहीं, 2029 की राजनीति का trailer है।

112 सीट बनाम 90 सीट का झगड़ा

Mahayuti यानी BJP-Shiv Sena (Shinde)-NCP (Ajit Pawar) के अंदर ही तलवारें खिंच चुकी हैं।

  • एकनाथ शिंदे: 112 सीटों पर अड़े
  • BJP का ऑफर: 90 सीट
  • शिंदे का जवाब: “No compromise”

सूत्र बताते हैं कि शिंदे का तर्क साफ है, “मुंबई में Shiv Sena का traditional वोटर ठाकरे भाइयों के सामने BJP को वोट देने से हिचकेगा।”

यानी BJP के लिए वोट आएगा — लेकिन candidate शिवसेना का होना चाहिए।

Shinde का Logic: Ground Reality

  • हालिया निकाय चुनावों में Shiv Sena (Shinde) का प्रदर्शन बेहतर
  • Urban pockets में cadre मजबूत
  • Marathi voter पर पकड़ का दावा

इसी आधार पर शिंदे 112 सीट को non-negotiable बता रहे हैं।

MVA में भी All Is Not Well

अब बात विपक्ष यानी Maha Vikas Aghadi (MVA) की करें तो वहां भी harmony सिर्फ प्रेस रिलीज़ तक सीमित है।

NCP (SP) vs Congress

  • NCP (Sharad Pawar): 53 सीटें चाहिए
  • Congress: अकेले चुनाव लड़ने के मूड में
  • साफ संदेश: “53 सीट मिली तो गठबंधन, वरना solo”

यहां भी बिहार जैसी स्थिति —Alliance है, agreement नहीं।

Congress–Vanchit Bahujan Aghadi Twist

Congress ने Vanchit को 60 सीटों का ऑफर दिया, VBA की मांग: 50:50 partnership

मतलब-“हिस्सा बराबर का, जिम्मेदारी आधी नहीं।”

बिहार में कहा गया:

“पहले सीट तय करो, फिर गठबंधन।”

मुंबई में हो रहा है:

“पहले ego तय करो, सीट बाद में देखेंगे।”

Ground Reality: Voter क्या सोच रहा है?

  • Marathi voter: ठाकरे reunion vs Shinde credibility
  • Non-Marathi voter: Stability vs Street Politics
  • Middle class: Governance > slogans

अगर seat sharing confusion ज्यादा बढ़ा, तो voter बोलेगा:

“तुम पहले तय कर लो, हम बाद में तय करेंगे।”

Alliance नहीं, Arithmetic जीताएगा

  • Bihar की तरह Mumbai में भी seat sharing सबसे बड़ा खतरा
  • Mahayuti में Shinde vs BJP power tussle
  • MVA में Congress vs NCP (SP) trust deficit

जो alliance discipline + clarity दिखाएगा, BMC उसी की होगी।

व्हीलचेयर पर बैठाकर रिकॉर्डिंग, फिर चलता बना दिव्यांग- गज़ब करिश्मा बाबा

Related posts

Leave a Comment