Blog

‘रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश का जवाब दें राजनाथ सिंह’, अजय राय ने भाजपा को घेरा

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रायबरेली में राहुल गांधी की जीत और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस नेता अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जनादेश पर सवाल उठाने से पहले राजनाथ सिंह को वाराणसी के चुनाव परिणाम पर जवाब देना चाहिए। अजय राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। रायबरेली में सोनिया के बाद राहुल गांधी की जीत का…

Read More

यूपी में घी की फैक्ट्री पर छापा, 890 किलो घी और पाम ऑयल सीज; गंदगी मिलने पर विभाग सख्त

हापुड़: उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई तेज हो गई है। हापुड़ में विभाग की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर छापेमारी कर मिलावट की आशंका में 890 किलोग्राम घी सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5.34 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल भी जब्त किया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी और भंडारण से जुड़ी कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने सुधार के लिए…

Read More

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बच्चों से भरी चलती बस बनी आग का गोला, 60 बच्चे और 3 शिक्षक सुरक्षित निकाले गए

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार शाम कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लखनऊ से कानपुर लौट रही स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में आग लग गई। बस में 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। आग की लपटें तेज होने के बावजूद पुलिस, राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते कानपुर जाने वाली लेन पर करीब एक घंटे…

Read More

‘हर परिवार को एक सरकारी नौकरी, 15 साल में रिटायरमेंट’, कुमारस्वामी का बड़ा सुझाव, बेरोजगारी दूर करने के लिए बताया नया मॉडल

बेंगलुरु: देश में बेरोजगारी की समस्या के बीच केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सरकारी नौकरियों की व्यवस्था में बड़े बदलाव का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवा अवधि मौजूदा करीब 35 साल से घटाकर 10, 15 या 20 साल करने पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का विचार भी सामने रखा। कुमारस्वामी के मुताबिक, इस मॉडल से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट…

Read More

‘तो धरने पर बैठ जाएंगे जज’, पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर मथुरा रोड पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की व्यवस्था नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर तक इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जज खुद दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल कमेटी गठित करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मौके पर जरूरी इंतजाम करने होंगे। क्या है…

Read More

सेहत और नवाचार का संगम बना विश्व खाद्य दिवस समारोह…..

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता का दिया संदेश, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस समारोह का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। विद्यार्थियों ने रागी कुकीज, हाई-प्रोटीन सोया पनीर टिक्की और ज्वार इडली जैसे पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का परिचय दिया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एवं आईईटी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो’ थीम…

Read More

औद्योगिक वेस्ट से विकसित सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण……

झाँसी। स्वच्छ एवं सुंदर झाँसी के निर्माण और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम झाँसी एवं स्मार्ट सिटी की पहल पर राजगढ़ में विकसित सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण किया गया। इस पहल के माध्यम से नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिमल दुबे जी, मंडलायुक्त, झाँसी मंडल तथा विशिष्ट अतिथि अन्ना सुदन जी, नगर आयुक्त, झाँसी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की गरिमामयी…

Read More

युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन…..

उन्नाव । डी.एस.एन. पीजी कॉलेज, उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026-27 के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं शिक्षकगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक…

Read More

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार और उद्यमिता की प्रतिभा

झाँसी। खाद्य अपशिष्ट से पौष्टिक उत्पाद बनाने से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से अनाज की सफाई तक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खाद्य क्षेत्र की चुनौतियों के अभिनव समाधान प्रस्तुत किए। विश्व खाद्य दिवस 2026 के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एवं आईईटी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्टार्टअप आइडिया, आधुनिक तकनीक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आईईटी के निदेशक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डी.के. भट्ट ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना…

Read More

नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया—

उन्नाव। बांगरमऊ संडीला रोड स्थित आरएस चौराहा के निकट नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का शुक्रवार को स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को संपत्ति पंजीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी…

Read More