
भारतीय जनता पार्टी को आखिरकार नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। वे सोमवार को निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। नितिन नबीन, बीजेपी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है, जो 2020 से इस पद पर थे।
बीजेपी मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन
घोषणा के बाद बीजेपी मुख्यालय में सियासी माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर मौजूद रहे— जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
प्रधानमंत्री मोदी का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया, जो संगठन की एकजुटता का संदेश देता दिखा।
“नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं” – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हल्के सटायर और संगठनात्मक अनुशासन के अंदाज में कहा— “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, और मैं उनका एक कार्यकर्ता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसका strong organization culture है, जिसने हर पीढ़ी में नेतृत्व तैयार किया।
संघ से सत्ता तक: संगठन की यात्रा
प्रधानमंत्री ने पार्टी के ऐतिहासिक पड़ावों को याद करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, RSS के 100 वर्ष जैसे अवसरों ने संगठन को नई ऊर्जा दी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का नेतृत्व परंपरा से प्रेरित अनुभव से समृद्ध और राष्ट्रसेवा के भाव से संचालित रहा है।
शून्य से शिखर तक BJP का सफर
पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने Zero से Power तक का सफर तय किया।
इसके बाद— वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा ने संगठन को पंचायत से संसद तक मजबूत किया।
बिहार से दिल्ली तक: नितिन नबीन की सियासी प्रोफाइल
बिहार से ताल्लुक रखने वाले नितिन नबीन 5 बार विधायक रह चुके हैं। और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इकलौते उम्मीदवार थे।
बीजेपी में कुर्सी बदलती है, लेकिन संगठन का मैकेनिज्म वही रहता है— कुशल, कैलकुलेटेड और चुनाव-रेडी।
अब छुपेगा नहीं खेल! SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट का ‘Transparency वार’
