तहसील दिवस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव।तहसील दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.11.2026 को तहसील पुरवा जनपद उन्नाव में श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जयप्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर विधिसम्मत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts