
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव 2026 की औपचारिक प्रक्रिया सोमवार, 19 जनवरी से शुरू हो गई है।
नामांकन आज भरे जाएंगे और 20 जनवरी को मतगणना के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
हालांकि, इस बार मुकाबले की संभावना बेहद कम है, क्योंकि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम पर पार्टी में लगभग सर्वसम्मति बन चुकी है।
सिर्फ एक नामांकन, एक नाम
सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन ही इकलौते उम्मीदवार होंगे उनके अलावा किसी अन्य नामांकन की संभावना नहीं है, अगर ऐसा होता है, तो वे निर्विरोध BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
कैसे बनता है BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष?
BJP के संविधान के अनुसार, चुनाव से पहले निर्वाचक मंडल (Electoral College) तैयार किया जाता है।
इस बार कुल मतदाता: 5708, इसमें शामिल- नेशनल काउंसिल सदस्य, राज्य परिषदों के प्रतिनिधि।
नेशनल काउंसिल में कौन-कौन?
इस बार नेशनल काउंसिल में 35 बड़े नेता शामिल हैं, जिनमें:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- गृह मंत्री अमित शाह
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा
हालांकि, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम सूची में नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक के प्रतिनिधि भी निर्वाचक मंडल से बाहर हैं।
आज का पूरा Election Schedule
- 2–4 PM: नामांकन दाखिल
- 4–5 PM: नामांकन जांच
- 5–6 PM: नाम वापसी
- 6:30 PM: चुनाव अधिकारी की प्रेस रिलीज
यदि सिर्फ एक उम्मीदवार बचता है, तो चुनाव सर्वसम्मति से पूरा माना जाएगा।

वोटिंग कब होगी?
अगर (बहुत कम संभावना में) एक से ज्यादा नामांकन रहते हैं, तो 20 जनवरी को 11:30 AM–1:30 PM तक मतदान। उसी दिन मतगणना और परिणाम।
नितिन नबीन के प्रस्तावक कौन?
नितिन नबीन तीन सेट में नामांकन दाखिल कर सकते हैं:
पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा
20+ प्रदेश अध्यक्ष
BJP नेशनल काउंसिल सदस्य
उम्मीदवार बनने की शर्तें
कम से कम 15 साल की प्राथमिक सदस्यता। 20 निर्वाचक सदस्यों का समर्थन। प्रस्ताव कम से कम 5 राज्यों से।
पदभार ग्रहण कैसे होगा?
चुनाव के बाद, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, BJP मुख्यालय में औपचारिक समारोह होगा, जहां पीएम मोदी की मौजूदगी में नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल
- कार्यकाल: 3 साल
- अधिकतम अवधि: 6 साल (विस्तार सहित)
BJP में इस बार चुनाव नहीं, कंसेंसस पॉलिटिक्स दिख रही है। नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है— अब बस औपचारिक मुहर लगनी बाकी है।
माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद का हाई-वोल्टेज ड्रामा
