
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में वन्यजीवों की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले भेड़िए और अब बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. रामगांव क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव में बाघ देखे जाने की पुष्टि के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
रेस्क्यू टीम पहुंची, बाघ खेतों में भागा
सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी और स्थानीय रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. लेकिन जैसे ही रेस्क्यू टीम ने बाघ को ट्रैक करने की कोशिश की, वह खेतों की ओर भाग निकला, जिससे ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया.
ड्रोन में कैद हुई तस्वीर, हाथियों से कांबिंग
वन विभाग ने तुरंत ड्रोन सर्विलांस शुरू किया, जिसमें झाड़ियों में बैठे बाघ की तस्वीरें भी कैद हुईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व से दो प्रशिक्षित हाथियों को बुलाया गया और इलाके में एलीफेंट कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.
ट्रेंकुलाइज में नाकामी, आज फिर चलेगा ऑपरेशन
वन्य चिकित्सक डॉ. दयाशंकर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता नहीं मिल सकी है.
प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि चारों ओर जाल बिछाए गए हैं और मौसम साफ होने पर आज फिर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा.

ग्रामीणों से अपील: सतर्क रहें, अकेले खेत न जाएं
वन विभाग लगातार मुनादी कर ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि अकेले खेतों में न जाएं। रात के समय बाहर न निकलें। किसी भी हलचल की तुरंत सूचना दें। बहराइच में फिलहाल हालात ऐसे हैं कि जंगल की कहानी अब गांवों तक पहुंच चुकी है.
बाइट
राशिद जमील (SDO)
