
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में लोकतंत्र और ड्रामा दोनों बराबर चले। आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई — लेकिन खबरें सबसे ज्यादा वोट डालने वालों की नहीं, वोट रुकवाने वालों की रहीं।
तेजस्वी से सम्राट तक — सबकी किस्मत EVM में बंद
तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप की महुआ और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर वोटिंग हुई। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह, और अलीनगर से मैथिली ठाकुर (BJP) मैदान में हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से किस्मत आजमा रहे हैं।
करीब 3 करोड़ मतदाता (1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर) ने वोट डाला — यानी लोकतंत्र की सेल्फी खूब क्लिक हुई।
लखीसराय का गरम माहौल: डिप्टी सीएम vs RJD MLC
विजय सिन्हा और राजद एमएलसी के बीच ऐसा वॉर हुआ कि ट्विटर से पहले वीडियो वायरल हो गया। दोनों एक-दूसरे को “शराब पीने” और “पैसे बांटने” तक के आरोप लगाते नजर आए।
मोकामा में बाहुबली का बायकॉट
मोकामा के भदौर में जब वीणा देवी के पति और बाहुबली सूरजभान सिंह वोट अपील करने पहुंचे, तो जनता ने कहा – “पहले जनता, फिर नेता!” लोगों ने विरोध किया और सूरजभान को लौटना पड़ा। जनता का मूड साफ – “डर से नहीं, विकास से वोट देंगे।”
बुर्का पर बवाल और बूथ पर बवाल
सीवान के लकड़ी नवीगंज में भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने कथित तौर पर महिलाओं से “बुर्का हटाने” को कहा। बात मिनटों में विवाद में बदल गई — और नारे लगे “वोट चोर गद्दी छोड़ो!” प्रशासन को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा।

EVM खराब, पुलिस तैनात और आरोपों की बरसात
दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय (59.82%), सबसे कम पटना (48.69%) में हुई।
अब तक 100 से अधिक शिकायतें, 300 से ज्यादा EVM बदले गए।
पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके समर्थकों को “बिना वजह उठा ले गई।”
पीएम मोदी का तंज – “कांग्रेस आरजेडी से बदला लेने की तैयारी में”
भागलपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस अब RJD से हिसाब बराबर करने में लगी है।”
राजनीति के साइड इफेक्ट पर एक यूज़र ने X पर लिखा – “बिहार का मौसम ठंडा, लेकिन सियासत गरम है!”
पहले चरण की वोटिंग के बाद बिहार में वोटिंग प्रतिशत से ज्यादा वीडियो क्लिप्स वायरल हुए।
राजनेता बोले – “चुनाव शांति से हुआ।”
जनता बोली – “शांति से या शॉट से?”
अब सबकी नजरें 11 नवंबर के दूसरे चरण और 14 नवंबर के रिजल्ट डे पर हैं — जहां असली ड्रामा तय करेगा कि कौन बनेगा बिहार का अगला “मुख्यमंत्री नंबर वन।”
नए हवाई टिकट रूल्स: फ्री कैंसिलेशन, 21 दिन में रिफंड और बिना चार्ज चेंज
