
बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार अब ड्रामा, धमाका और थोड़ा सा म्यूज़िक लेकर आने वाला है! सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने वाले हैं — और वो भी “फुल ऑन देसी स्टाइल” में।
घर में हाल ही में हुए झगड़ों पर भाईजान की तीखी टिप्पणी सुनने को मिलेगी।
कुमार सानू की म्यूज़िकल एंट्री! कुनिका से जुड़ा पुराना अध्याय फिर खुलेगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुमार सानू को इस वीकेंड गेस्ट के रूप में अप्रोच किया गया है। अब ज़रा सोचिए — एक तरफ कुनिका सदानंद, जिन्होंने शो में सानू साहब का नाम कई बार लिया… और दूसरी तरफ खुद सानू जी की “म्यूज़िकल वापसी”!
मतलब ये एपिसोड ‘वीकेंड का वार’ नहीं, ‘वीकेंड का प्यार-वार’ बनने वाला है।
प्रणीत मोरे फिर मैदान में
कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे, जिन्हें डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, अब घर में वापस लौट चुके हैं। उनकी एंट्री से शो में फिर से ऊर्जा भर गई है — लेकिन सलमान खान का “टेस्ट ऑफ रियलिटी” उन्हें कितना झेलना पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
Eviction Update: नीलम गिरी का सफर खतरे में!
इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं – नीलम गिरी, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर और फरहाना भट्ट। वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो नीलम गिरी को सबसे कम वोट मिले हैं, और अब ऐसा लग रहा है कि ये हफ्ता उनका ‘बाय-बाय बिग बॉस’ मोमेंट बन सकता है।

बिग बॉस 19 का यह वीकेंड होगा फुल मसालेदार – ड्रामा, म्यूज़िक, और सलमान का रियलिटी चटकारा! अब देखना ये है कि नीलम गिरी बचती हैं या वीकेंड के वार में बिग बॉस का “वार” उन्हें शो से बाहर कर देता है।
मीटिंग में मचा राजनीतिक महाभारत! सांसद बोले– मैं ही असली हिस्ट्रीशीटर हूं
