Bihar Chunav: वोटिंग में जोश, 1 बजे तक 47.62%! BJP-कांग्रेस भिड़े

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। राज्य की 122 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिलावार मतदान प्रतिशत (1 बजे तक)

  • पश्चिम चंपारण: 48.91%
  • पूर्वी चंपारण: 48.01%
  • शिवहर: 48.23%
  • सीतामढ़ी: 45.28%
  • मधुबनी: 43.39%
  • सुपौल: 48.22%
  • अररिया: 46.87%
  • किशनगंज: 51.86%
  • पूर्णिया: 49.63%
  • कटिहार: 48.50%
  • भागलपुर: 45.09%
  • बांका: 50.07%
  • जमुई: 50.91%
  • नवादा: 43.45%
  • गया: 50.95%
  • जहानाबाद: 46.07%
  • अरवल: 47.11%
  • औरंगाबाद: 49.45%
  • कैमूर: 49.89%

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया मतदान

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
उन्होंने कहा — “सुबह से ही लोगों में उत्साह है, हर बूथ पर भीड़ है। अमित शाह जी ने कहा था 160 सीटें आएंगी, हम 200 जीतेंगे। बिहार में फिर NDA सरकार बनने जा रही है।”

अररिया में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पोलिंग बूथ पर हंगामा

अररिया के फारबिसगंज कॉलेज पोलिंग बूथ नंबर 198 पर BJP और कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि “BJP उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस के वोटरों को पटक कर मारो।”

इस बयान से नाराज कांग्रेस समर्थक बूथ के बाहर हंगामा करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराया।
SDO रंजीत कुमार ने बताया — “लाठीचार्ज नहीं हुआ, स्थिति अब नियंत्रण में है।”

सुरक्षा और व्यवस्था पर चुनाव आयोग की पैनी नजर

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है।

चुनावी माहौल में बढ़ता उत्साह

भीड़ के बावजूद मतदाता लाइन में खड़े होकर वोट डाल रहे हैं। युवा और महिला मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दिख रही है।
गांवों से लेकर शहरों तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

बिहार के इस चरण के नतीजे तय करेंगे कि NDA की सत्ता बरकरार रहती है या विपक्ष की वापसी होती है।

Delhi Car Blast LIVE: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे घटनास्थल

Related posts

Leave a Comment