UP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA बढ़कर हुआ 60%, लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी तय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ प्रदेश के करीब 16 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ जरूर बढ़ेगा, लेकिन कर्मचारियों को महंगाई के बीच बड़ी राहत मिलेगी।

DA बढ़ोतरी से सैलरी में कितना होगा इजाफा?

महंगाई भत्ता कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर तय होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹35,000 है तो 58 प्रतिशत DA के हिसाब से उसे पहले ₹20,300 मिलते थे। अब 60 प्रतिशत DA के अनुसार यह राशि ₹21,000 हो जाएगी। यानी हर महीने करीब ₹700 की सीधी बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी कर्मचारियों को एक साथ मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें एकमुश्त बड़ा फायदा होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी

जिन वरिष्ठ अधिकारियों की बेसिक सैलरी ₹1 लाख या उससे अधिक है, उनकी मासिक आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। अनुमान के मुताबिक, उनकी सैलरी में ₹2,000 से ₹5,000 तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से DA बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत मिली है।

 

Related posts