उन्नाव। श्री राघव सनातन सेवा संस्थान एवं रोटरी क्लब ऑफ रॉयल के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को आवास विकास के वृंदावन गार्डन में आयोजित ‘भक्ति तरंग डांडिया रास’ बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
Read MoreAuthor: देवेश प्रताप सिंह राठौर
चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी कर हजारों का माल किया पार
बांगरमऊ,उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने एक आरा मशीन कारखाने से हजारों का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारीखेड़ा मजरा हरियावर निवासी जयराम पुत्र दुर्गा प्रसाद के अनुसार घटना 21 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे की है। उसकी एक लाख रुपये कीमत की भैंस घर के बाहर बंधी थी। आरोप है कि गांव के ही भागीरथ पुत्र शिवरतन और उसका साथी जगदीश पुत्र कल्लू उसकी भैंस…
Read Moreडाकघरों में डिजिटल भुगतान की व्यवस्था बनी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब
बांगरमऊ,उन्नाव डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देशभर में ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों तक डिजिटल लेनदेन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। लेकिन जब डिजिटल भुगतान की व्यवस्था के चलते आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़े, तो इस व्यवस्था की व्यावहारिकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसा ही मामला डाकघरों में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट तथा अन्य डाक सेवाओं के लिए भुगतान करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं…
Read Moreदोस्ती की मिसाल बनी महेश अग्रवाल के जन्मदिन की खुशियां, संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में काटा केक……..
झांसी। दोस्ती केवल साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने, खुशियों को साझा करने और रिश्तों को दिल से निभाने का नाम है। ऐसी ही गहरी और अटूट दोस्ती की खूबसूरत मिसाल उस समय देखने को मिली, जब महेश अग्रवाल उर्फ बल्ले का जन्मदिन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महेश अग्रवाल और संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी की मित्रता बचपन से ही चली आ रही है। वर्षों पुरानी इस दोस्ती की…
Read Moreनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप
उन्नाव।जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सम्पूर्ण सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप के अंतर्गत आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरवार को विधान सभा के ग्राम सरैंया देवारा खुर्द में लगेगा मेडिकल शिविर। जिसकीनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंपशुरुआत विधायक पुत्र प्रखर गुप्ता द्वारा की जायेगी। इस दौरान वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक की पूरी चिकित्सकीय टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श और दवाओं का वितरण किया जाएगा।
Read Moreमहिला से छड़खानी में युवक गिरफ्तार
झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमाक व क्षेत्राधिकारी मोठ सुनील कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में। कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों के आसपास व प्रमुख चौराहों पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा तथा मनचलों व आवारा किस्म के लड़कों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे ‘एंटीरोमियो एवं मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में, थाना मोंठ एंटीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान इंदिरा…
Read Moreजुआरी पकड़े गए……
झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० अरविन्द कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व जुआरिओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरुआसागर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सनौरा स्थित किले के अन्दर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से जामा तलाशी से 310/- रुपये व मालफड़ 3,100 रुपये (कुल 3,410/- रुपये) बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 275/2026…
Read Moreउन्नाव: सगे बेटे ने ही मां को धोखा देकर 4 बीघा जमीन अपने नाम कराई, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
उन्नाव। जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव से जमीन के धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही सगे बेटे पर धोखे से जमीन अपने नाम करा लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक , जनपद उन्नाव को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थिनी माधुरी देवी पत्नी रामऔतार निवासिनी ग्राम हाजीपुर थाना गंगाघाट जिला उन्नाव ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 592 ग्राम हाजीपुर…
Read Moreए आर पी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
बांगरमऊ,उन्नाव संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन विकासखंड मियागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरुगढ़ी न्याय पंचायत मुस्तफाबाद में ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। संकुल प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना से करते हुए बैठक एजेंडा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी शिक्षकों को सरकार की मंशा से अवगत कराया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रॉब्लम सॉल्विंग , क्रिटिकल थिंकिंग, पियर लर्निंग, और ग्रुप लर्निंग पर चर्चा करते हुए शिक्षकों को…
Read Moreदशहरा के पावन पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दशहरा महोत्सव शांतिपूर्ण व भव्यता के साथ हुआ संपन्न
बांगरमऊ,उन्नाव नगर के उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय परिसर में दशहरा के पावन पर्व पर इस बार आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि भीड़ के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी, नायब तहसीलदार और अग्निशमन केंद्र के सहयोग से जनपद का सबसे विशाल दशहरा महोत्सव शांतिपूर्ण व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। रामलीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामलीला के अंतिम दिवस डिग्री कालेज के विशाल मैदान में 50 फुट ऊंचा भारी-भरकम रावण का पुतला खड़ा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बदायूं…
Read More