महिला से छड़खानी में युवक गिरफ्तार

झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमाक व क्षेत्राधिकारी मोठ सुनील कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में।


कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों के आसपास व प्रमुख चौराहों पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा तथा मनचलों व आवारा किस्म के लड़कों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे ‘एंटीरोमियो एवं मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में, थाना मोंठ एंटीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान इंदिरा चौराहा, कस्बा व थाना मोंठ, जिला झाँसी के पास से एक अभियुक्त इमरान पुत्र इस्लाम (निवासी मोहल्ला इंदिरा चौराहा, थाना मोंठ, जिला झाँसी, उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।


उक्त अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर अशोभनीय हरकतें की जा रही थीं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 296(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

Related posts