
अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी से ठीक 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई सपना ने उस वक्त पूरे देश को चौंका दिया था। मामला थाने से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रेंड कर गया था।
लेकिन अब इस कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने इसे पूरी तरह से “सीजन-2” बना दिया है।
दामाद से पति… और अब बहनोई बना वैलेंटाइन?
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, सपना अब अपने दूसरे पति राहुल को छोड़कर बहनोई के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह 2 लाख रुपये कैश और गहने भी साथ ले गई है।
यानी जो कभी दामाद था, वही पति बना… और अब पति को छोड़कर जीजा के साथ नई लव स्टोरी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे “रिश्तों का रिवर्स गियर” बता रहे हैं।
राहुल ने दर्ज कराई शिकायत
गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सपना अपने बहनोई के साथ चली गई है। थाना दादो प्रभारी सरिता द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान मामला बिहार का है क्योंकि दोनों वहीं रह रहे थे। इसलिए आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस करेगी।
राहुल फिलहाल बिहार में रेहड़ी-फड़ी लगाकर गुज़ारा कर रहा था और सपना उसके साथ रह रही थी।
फ्लैशबैक: जब सास-दामाद ने कर ली थी शादी
अप्रैल 2025 में राहुल की शादी सपना की बेटी से तय हुई थी। लेकिन सगाई के बाद राहुल और होने वाली सास सपना के बीच बातचीत बढ़ी, जो दोस्ती से प्यार तक पहुंच गई।

दोनों घर से भाग गए, कई राज्यों में तलाश चली और आखिरकार उन्होंने थाने में सरेंडर कर शादी कर ली। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनका बहिष्कार कर दिया था।
अब वही कहानी फिर सुर्खियों में है — फर्क सिर्फ इतना है कि किरदार बदल गया है।
रिश्तों का रियलिटी शो या सामाजिक विडंबना?
यह मामला सिर्फ एक सनसनीखेज घटना नहीं है, बल्कि यह रिश्तों की जटिलता, सामाजिक दबाव और व्यक्तिगत फैसलों की कहानी भी है। जहां एक ओर लोग इसे “ड्रामा” कहकर देख रहे हैं, वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ऐसे मामलों में कानूनी और सामाजिक सीमाएं क्या हैं?
राहुल ने अब शिकायत दर्ज कराई है, और जांच आगे बढ़ेगी। लेकिन इस कहानी ने एक बार फिर दिखा दिया कि रियल लाइफ कभी-कभी फिल्मी पटकथा से भी ज्यादा अप्रत्याशित होती है।
Doval की Meeting के बाद India-Canada बोले – Let’s Fix It Together
