
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत चंदीला को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म Hello UP का नया स्पोर्ट्स एडिटर नियुक्त किया गया है। क्रिकेट के मैदान से न्यूज़ डेस्क तक का यह सफर चंदीला के लिए एक नई शुरुआत है।
मोदी का ऐलान: “पाकिस्तान पर कार्रवाई रुकी है, खत्म नहीं हुई”
IPL में बनाई थी खास पहचान
अजीत चंदीला ने अपना IPL डेब्यू 23 अप्रैल 2012 को जयपुर में किया था। वह IPL 2012 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने और IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले सातवें खिलाड़ी भी।
उन्हें प्रशिक्षित किया था दिग्गज भारतीय स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने।
अजीत चंदीला – प्रोफ़ाइल एक नजर में
विवरण | जानकारी |
---|---|
पूरा नाम | अजीत चंदीला |
जन्म | 5 दिसंबर 1983, फरीदाबाद, भारत |
बल्लेबाजी | दाएं हाथ |
गेंदबाजी | दाएं हाथ ऑफ ब्रेक |
भूमिका | हरफनमौला खिलाड़ी |
घरेलू टीम | हरियाणा (2010–13), राजस्थान रॉयल्स (2012–13) |
प्रारूप | मैच | रन | विकेट | बेस्ट गेंदबाजी | कैच |
---|---|---|---|---|---|
FC (फर्स्ट क्लास) | 2 | 23 | 3 | 2/15 | 0 |
List A | 9 | 38 | 7 | 3/25 | 2 |
T20 | 28 | 151 | 24 | 4/13 | 12 |
T20 में उनका बेस्ट स्कोर था 57 रन और गेंदबाजी में 20.70 की औसत से 24 विकेट।
Hello UP में नई जिम्मेदारी
Hello UP एक तेजी से उभरता हुआ हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो युवाओं को खेल, राजनीति, एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी की ताज़ा ख़बरें उपलब्ध कराता है।
अजीत चंदीला की नियुक्ति से Hello UP की स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग को फील्ड का अनुभव और विश्लेषण की धार मिलेगी।
Hello UP के ग्रुप एडिटर जीशान हैदर ने कहा:
“चंदीला जी की पिच पर समझ और मीडिया में बढ़ती पैठ, दोनों ही Hello UP को एक नई दिशा देंगे।”
चंदीला बोले: “मीडिया भी एक मैदान है, अब यहां परफॉर्म करना है”
अपनी नई भूमिका को लेकर अजीत चंदीला ने कहा:
“मैंने मैदान में बहुत कुछ सीखा, अब उसी अनुभव को शब्दों में ढालने का वक्त है। Hello UP में खेल को नए नज़रिए से रखने का मौका मिलेगा।”
क्या खास है अजीत चंदीला की नियुक्ति में?
-
IPL अनुभव के साथ मैदान की समझ
-
घरेलू क्रिकेट और युवा प्रतिभा की गहरी पकड़
-
खेल पत्रकारिता में टेक्निकल और रणनीतिक विश्लेषण की क्षमता
-
हिंदी में खेलों की बेहतर प्रस्तुति के लिए आदर्श चयन