शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जनपद में सर्किल स्तर पर मऊरानीपुर, टहरौली एवं गरौठा में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के संबंध में।
झांसी।शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद जनपद में सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा श्री पीयूष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता रैली का विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारी एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098 एवं 1930 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
