उन्नाव । बांगरमऊ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नारायण के संबोधन से हुआ। उन्होंने पर्यावरण संतुलन में पौधों की भूमिका और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इस अवसर पर डॉ. सविता राजन, डॉ. किरन, डॉ. अभय राजपूत, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. शैलजा त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनीता निरंकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
