गौवंश की दुर्दशा को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल…….

उन्नाव ।गौवंश की दुर्दशा और गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गौ रक्षकों, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न युवा संगठनों से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गौशालाओं में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने गौवंश की मौत के मामलों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कराने, पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराने और बीमार व घायल गौवंश के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौवंश की देखभाल में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts