यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 15 IAS और 23 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 11 ADM समेत कई बड़े पद बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अधिकारियों के साथ 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में 11 अपर जिलाधिकारी, दो कुलसचिव, दो उपनिदेशक और एक मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

15 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आयुक्त बनाया गया है। नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. चन्द्र भूषण को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है।

सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा, ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी मऊ और विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी मिली है। नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर और श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है।

अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा, माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म और डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

श्रीमती जे. रीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। अर्चना गहरवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और श्रीमती रीना सिंह को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।

11 एडीएम समेत 23 PCS अफसरों के तबादले

पीसीएस अधिकारियों की सूची में चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया और ज्ञानेन्द्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर बनाया गया है। श्रीमती लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा और विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुशीनगर बनाया गया है।

अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण और शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन बनाया गया है। वहीं श्रीमती किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत की सूची में रखा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

प्रेम चन्द्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ और राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हरदोई बनाया गया है।

प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद, बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी और अनिरुद्ध प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है।

संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मुजफ्फरनगर, नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अमित कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।

Related posts