उन्नाव । पंडित उमाशंकर दीक्षित जिला पुरुष चिकित्सालय उन्नाव में शुक्रवार को ओएसटी (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और पुरुष सीएमएस सुनील कुमार ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के सौजन्य से संचालित किया जा रहा है।
सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार एवं परामर्श संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की क्लस्टर प्रोग्राम ऑफिसर दीपू चम्याल, ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया की ओर से टीआई उन्नाव प्रोजेक्ट के प्रोग्राम मैनेजर श्यामा नंद राय, आदित्य समेत सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया।
बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु एक प्रयास ………
