सेवा यात्रा का भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर ने किया जोरदार स्वागत……..

बांगरमऊ,उन्नाव! वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का नगर पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख पति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ सेवा यात्रियों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।


सेवा यात्रियों का नानामऊ पुल, भुड्डा चौराहा, बेरियागाड़ा, मदारनगर, कल्याणी नदी पुल, नानामऊ रोड चौराहा पर कार्यकर्त्ताओ व आम जनमानस ने पुष्प वर्षा करके, जेसीबी लगाकर स्वागत किया। ग्राम बेरियागाड़ा में आयोजीत लाभार्थी संवाद में सेवा यात्रा में चल रहे यात्रियों ने वहाँ पर मौजूद लोगों से मोदी सरकार की योजनाओं की हकीकत जानी।मीना देवी ने बताया कि मोदी सरकार से उन्हें शौचालय, सिलेण्डर का लाभ मिला है और वह सरकार की योजनाओं से खुश है। भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर ने बताया वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े अनेक भावों को अपने साथ लेकर चल रही है।


वाराणसी की पावन धरती सदियों से आस्था, ज्ञान, संस्कृति और सेवा की भूमि रही है। ऐसी पवित्र नगरी की ओर बढ़ रही इस सेवा यात्रा का स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यात्रा में विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाल, ब्लाक प्रमुख फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद, बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, प्रेम शंकर मिश्रा, टिंकू शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, पप्पू त्रिवेदी समेत हजारों लोग मौजूद रहे ।

Related posts