ईरान पर अमेरिका का बड़ा सैन्य हमला, 90 ठिकानों पर बरसे बम; ट्रंप ने साझा किया ऑपरेशन का वीडियो

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस अभियान का वीडियो भी जारी किया गया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा किया। वीडियो में हमले के दौरान कई सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई दिखाई गई है।

सैन्य अभियान का वीडियो जारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 8 जुलाई को किए गए इस सैन्य अभियान का वीडियो जारी करते हुए बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। कमांड के अनुसार, इस ऑपरेशन का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था, जिनका इस्तेमाल होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले के लिए किया जा सकता है।

90 सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के मुताबिक, इस अभियान के दौरान ईरान के करीब 90 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। इनमें वायु रक्षा प्रणाली, तटीय निगरानी से जुड़े उपकरण, मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्र, नौसैनिक क्षमताओं से संबंधित ठिकाने और समुद्री तट पर मौजूद सैन्य लॉजिस्टिक्स ढांचा शामिल हैं।

अमेरिकी सेना का बड़ा दावा

अमेरिकी सेना का दावा है कि इस कार्रवाई से ईरान की नौसैनिक सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सैन्य अभियान के बाद क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

Related posts