झांसी। वामा सारथी, उ.प्र. पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन झाँसी में 18 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा श्रीमती आस्था बडालिया (धर्मपत्नी श्री विकास कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी) द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में थ्री लेग रेस, रिले रेस, स्पून रेस, 400 मीटर रेस, लंबी कूद, म्यूजिकल चेयर एवं 50 मीटर रेस आयोजित की गईं।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत है—
लेग रेस (12 से 14 वर्ष आयु वर्ग): बालक वर्ग में अलख तथा बालिका वर्ग में साक्षी एवं अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।रिले रेस (12 से 14 वर्ष आयु वर्ग): अलख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्पून रेस: लकी एवं पूर्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर रेस: श्वेता सचान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद: श्वेता सचान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर: अक्षय एवं प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर रेस: लकी एवं रुद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार एवं वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा श्रीमती आस्था बडालिया द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, शारीरिक एवं मानसिक विकास, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी समन्वय एवं टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
