UP Weather Alert: 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा, आंधी और वज्रपात को लेकर आईएमडी का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने 8 और 9 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बांदा, फतेहपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

आईएमडी के मुताबिक, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई है। खराब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अच्छी वर्षा हुई। चित्रकूट के राजापुर में सबसे अधिक 144.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के बंसी में 72.8 मिलीमीटर, चित्रकूट के कर्वी में 67 मिलीमीटर, बांदा सीडब्ल्यूसी में 64 मिलीमीटर, चिल्लाघाट में 62 मिलीमीटर और बांदा नगर में 61.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ समेत कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

Related posts