
स्टेडियम में रोशनी, शोर और जीत का जश्न… लेकिन उसी रात, मुंबई के एक होटल के कमरे में खामोशी ने एक जिंदगी छीन ली। Indian Premier League के बीच आई यह खबर क्रिकेट फैंस और आयोजन से जुड़े लोगों के लिए बड़ा झटका बन गई है।
होटल के कमरे में मिला शव: क्या हुआ उस रात?
ब्रिटिश नागरिक Ian Williams Langford, जो IPL में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे, मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 24 मार्च से होटल में ठहराव। 29 मार्च को मैच के बाद कमरे में लौटे। 30 मार्च को कॉल का कोई जवाब नहीं।
जब होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला उनका शरीर फर्श पर पड़ा मिला।
जांच में जुटी मुंबई पुलिस
इस पूरे मामले की जांच Mumbai Police कर रही है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज। पोस्टमार्टम पूरा लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला,
76 वर्षीय लैंगफोर्ड की मौत को फिलहाल आकस्मिक (Accidental/Unnatural Death) माना जा रहा है।
मैच की रात: MI vs KKR
29 मार्च को Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला हुआ था। MI ने शानदार जीत दर्ज की उसी मैच कवरेज के लिए लैंगफोर्ड काम कर रहे थे, यानी, मैदान में जश्न कमरे में सन्नाटा।

मास्टर की से खुला राज
होटल स्टाफ ने जब कई कॉल्स के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला— मास्टर ‘की’ से कमरा खोला गया। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था फर्श पर पड़ा शरीर। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया मौके पर ही मृत घोषित।
क्या है शक की कोई वजह?
अब तक की जांच में कोई संघर्ष के निशान नहीं। कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं। लेकिन सवाल अभी भी बाकी हैं अचानक मौत कैसे हुई? क्या हेल्थ इश्यू था? या कुछ और?
IPL और ग्लोबल वर्कफोर्स
Indian Premier League सिर्फ क्रिकेट नहीं यह एक ग्लोबल ऑपरेशन है। विदेशी टेक्नीशियन, इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट टीम, हाई-टेक प्रोडक्शन। ऐसे में यह घटना पूरे सिस्टम के लिए भी एक अलार्म है।
फिलहाल, यह मामला मिस्ट्री और शॉक के बीच खड़ा है।
नेतन्याहू ने खोला खजाना—डिफेंस पर अरबों डॉलर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तूफान
