लैंडिंग से पहले प्लेन का गेट खोलने की कोशिश! उड़ान बनी हॉरर फ्लाइट

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

Sun, 29 Mar 2026, रात का वक्त, फ्लाइट रनवे को छूने ही वाली थी…लेकिन तभी केबिन के अंदर एक ऐसी हरकत हुई जिसने पूरी उड़ान को ‘इमरजेंसी मोड’ में डाल दिया।

Lal Bahadur Shastri International Airport पर यह घटना यात्रियों के लिए डरावने अनुभव में बदल गई।

लैंडिंग के वक्त गेट खोलने की कोशिश

IndiGo की फ्लाइट 6E 185 बेंगलुरु से वाराणसी पहुंच रही थी। रनवे के करीब पहुंचते ही एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की क्रू मेंबर्स ने तुरंत अलर्ट किया पायलट ने प्लेन को फिर से हवा में उड़ा दिया करीब 30 मिनट बाद दोबारा लैंडिंग कराई गई।

आरोपी की पहचान और हरकत

आरोपी की पहचान अदनान (मऊ निवासी) के रूप में हुई है। उड़ान के दौरान पहले भी कोशिश। क्रू ने समझाकर शांत कराया लेकिन लैंडिंग के वक्त फिर हरकत यानी यह कोई एक बार की गलती नहीं— दोहराई गई कोशिश थी।

CISF और पुलिस की कार्रवाई

लैंडिंग के बाद आरोपी को Central Industrial Security Force के हवाले किया गया फिर पुलिस को सौंपा गया। खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं और पूछताछ शुरू हुई।

‘भूत-प्रेत’ का दावा—जांच का नया मोड़

पूछताछ में आरोपी ने जो कहा, उसने सबको चौंका दिया— “मेरे ऊपर भूत-प्रेत का साया है”, “यह मैंने नहीं किया” अब सवाल यह है मानसिक स्थिति? या बचने की कोशिश?

कितना खतरनाक था ये कदम?

फ्लाइट की लैंडिंग के वक्त इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश पूरी फ्लाइट की सुरक्षा खतरे में। केबिन प्रेशर पर असर। जानलेवा हादसा हो सकता था। यानी, यह सिर्फ शरारत नहीं—एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है।

“हॉरर फिल्म नहीं, रियल फ्लाइट थी”

हॉरर मूवी में भूत प्लेन हिलाता है यहां ‘भूत’ के नाम पर प्लेन को फिर उड़ाना पड़ा। लेकिन सच्चाई यह है आसमान में मजाक की कोई जगह नहीं होती।

यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं एविएशन सिक्योरिटी का टेस्ट केस बन सकता है।

ईरान जंग के बीच इशाक डार हादसे का शिकार—मिडिल ईस्ट में बढ़ा सस्पेंस

Related posts

Leave a Comment