
Yogi Adityanath 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं और पहले ही दिन agenda साफ दिखा capital connect।
उन्होंने सिंगापुर के प्रमुख निवेश समूह Temasek Holdings के चेयरमैन टीओ ची हियान के साथ अहम बैठक की। फोकस रहा उत्तर प्रदेश में large-scale foreign investment को attract करना।
Data Centers, Logistics Hubs और Renewable Energy जैसे सेक्टर discussion table पर रहे। संदेश स्पष्ट था “UP is ready for business.”
Policy Pitch: Fast Track Mode
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में policy framework मजबूत हुआ है। Fast-track clearance system, land bank availability और बेहतर law & order को selling point की तरह पेश किया गया।
यूपी अब “permit culture” से “project culture” की तरफ बढ़ रहा है। कम फाइलें, ज्यादा फैसले।
Sovereign Funds से Strategic Dialogue
टेमासेक के बाद सीएम ने GIC के CEO लिम चो किआट से भी मुलाकात की। Industrial parks, urban infrastructure और logistics corridors में long-term institutional investment पर चर्चा हुई।

गंगा एक्सप्रेस-वे और ग्रीन एनर्जी सहयोग जैसे उदाहरणों का हवाला देते हुए योगी ने बताया कि state-level projects अब global scale की ambition रखते हैं।
UP’s Bigger Economic Target
उत्तर प्रदेश को trillion-dollar economy बनाने का लक्ष्य बार-बार दोहराया गया। सवाल यह नहीं कि विजन बड़ा है या नहीं। सवाल यह है कि execution कितनी तेजी से runway पकड़ता है।
Global investors handshake से आगे commitment चाहते हैं। अगर इस दौरे से MoU से लेकर concrete deal तक बात पहुंचती है, तो यह यूपी की investment diplomacy का turning point हो सकता है।
सिंगापुर की skyline के बीच बैठकर investment pitch करना optics भी है और economics भी। जहां देश में राजनीतिक बहसें गर्म हैं, वहीं international boardroom में growth narrative गढ़ा जा रहा है। अगर deals materialize होती हैं, तो यह सिर्फ फोटो-ऑप नहीं रहेगा, बल्कि fiscal impact की कहानी बनेगा।
दिल्ली से कटरा तक दहशत का अलर्ट: दुश्मन की नजर आस्था और इतिहास पर
