Future Boss? 13 साल की Kim Ju Ae पर दुनिया की नजर

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तर कोरिया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण कोरिया की National Intelligence Service (NIS) के मुताबिक, सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अपनी लगभग 13 वर्षीय बेटी किम जू ए (Kim Ju Ae) को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाया है।

हाल के महीनों में उनकी बढ़ती सार्वजनिक मौजूदगी ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

पहली विदेश यात्रा और बढ़ती मौजूदगी

सितंबर में बीजिंग की यात्रा किम जू ए की पहली ज्ञात विदेश यात्रा मानी जा रही है। इसके अलावा वह मिसाइल परीक्षण, सैन्य परेड और अन्य हाई-प्रोफाइल सरकारी कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ लगातार नजर आई हैं।

North Korean state media उन्हें “ह्यांगडो” जैसे शब्दों से संबोधित कर रहा है — जो आमतौर पर उत्तराधिकारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कौन हैं Kim Ju Ae?

जन्म: माना जाता है 2010 के दशक की शुरुआत में। शिक्षा: प्योंगयांग में होम-स्कूलिंग। ट्रेनिंग: घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी। पहली सार्वजनिक उपस्थिति: 2022, ICBM मिसाइल लॉन्च के दौरान।

उत्तर कोरिया में शासक परिवार की जानकारी बेहद सीमित रखी जाती है, इसलिए उनकी उम्र और निजी जीवन को लेकर आधिकारिक पुष्टि कम ही मिलती है।

क्यों है यह फैसला ऐतिहासिक?

North Korea के इतिहास में परंपरागत रूप से पुरुष उत्तराधिकारी ही चुने जाते रहे हैं। ऐसे में एक किशोरी को उत्तराधिकार की कतार में लाना अपने आप में बड़ा संकेत है।

पहले अटकलें थीं कि किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग को सत्ता सौंपी जा सकती है। लेकिन मौजूदा संकेत बताते हैं कि परिवार की अगली पीढ़ी अब सीधे मंच पर आ चुकी है।

पार्टी कांग्रेस पर टिकी नजरें

इस महीने के अंत में होने वाली पार्टी कांग्रेस पर पूरी दुनिया की नजर होगी। यह पांच साल में होने वाला सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है।यदि Kim Ju Ae वहां प्रमुख भूमिका में दिखती हैं, तो यह उनके उत्तराधिकारी बनने की अटकलों को और मजबूत कर सकता है।

एक teenage successor का उदय North Korea की छवि और उसकी सत्ता संरचना दोनों में बड़ा बदलाव ला सकता है।

North Korea में career growth का scale थोड़ा अलग है कुछ लोग 30 की उम्र में CEO बनते हैं, यहां 13 की उम्र में Supreme Leader बनने की चर्चा!

Kim Ju Ae की बढ़ती सार्वजनिक भूमिका संकेत दे रही है कि Pyongyang में सत्ता की कहानी नई दिशा ले सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन राजनीतिक संदेश साफ है — Kim dynasty की अगली कड़ी तैयार हो रही है।

संसद में ‘अनपब्लिश्ड बुक’! छपी नहीं, फिर भी चर्चा में नरवणे की किताब

Related posts

Leave a Comment