अमेरिका में Entry हुई Tougher, ट्रंप सरकार का नया Travel Ban

अजमल शाह
अजमल शाह

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर इमिग्रेशन को लेकर hardline stance दिखाया है।
ट्रंप प्रशासन ने Travel Ban List में 5 और देशों को जोड़ दिया है, जिसके बाद अब 30 से ज्यादा देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में एंट्री आसान नहीं रही।

कहीं complete ban, कहीं partial restriction—लेकिन message clear है- “Security first, sympathy later.”

अचानक क्यों बढ़ी सख्ती?

व्हाइट हाउस के मुताबिक हाल ही में Thanksgiving weekend के दौरान National Guard के दो जवानों पर हमला हुआ। हमले का आरोपी Afghan national निकला, जिसके बाद—

  • Visa vetting
  • Background checks
  • Immigration screening

सब पर सवाल खड़े हो गए। यहीं से ट्रंप सरकार ने immigration policy को और tight करने का फैसला लिया।

White House का तर्क क्या है?

White House statement में साफ कहा गया— “कुछ देशों से आने वाले नागरिकों के बारे में हमारे पास पर्याप्त और भरोसेमंद जानकारी नहीं होती।”

सरकार के अनुसार इन देशों में—

  • Corruption
  • Fake documents
  • Weak criminal record systems
  • High visa overstay rate

जैसी समस्याएं हैं। और जब deportation की बात आती है, तो कई देश अपने नागरिकों को वापस लेने से भी इनकार कर देते हैं।

Full Ban: इन देशों की अमेरिका में No-Entry

नई लिस्ट में पूरी तरह प्रतिबंधित (Complete Ban) देशों में शामिल हैं—

  • Burkina Faso
  • Mali
  • Niger
  • South Sudan
  • Syria

इसके अलावा पहले से banned देशों में— Afghanistan, Myanmar, Chad, Congo Republic, Eritrea, Haiti, Iran, Libya, Somalia, Sudan और Yemen शामिल हैं।

Partial Ban: Entry Limited, Rules Unlimited

कुछ देशों पर partial restriction लागू है—मतलब limited visa categories allowed, लेकिन general immigration almost blocked।

इस लिस्ट में शामिल हैं—

  • Burundi
  • Cuba
  • Togo
  • Venezuela

इसके अलावा 15 और देशों जैसे Nigeria, Angola, Senegal, Tanzania, Zambia, Zimbabwe आदि पर भी आंशिक रोक जारी है।

Policy या Global Filter?

ट्रंप की immigration policy अब कुछ ऐसी लगने लगी है— “World is invited… but only after strict background music.” जहां एक तरफ अमेरिका खुद को nation of immigrants कहता है, वहीं दूसरी तरफ entry gate पर security scanner और लंबी होती जा रही है।

ट्रंप सरकार का साफ संदेश है— America is open for business, not for blind entry.

आने वाले दिनों में यह नीति और देशों तक फैल सकती है, क्योंकि US election politics और national security अब एक ही लाइन पर चल रहे हैं।

वोटर लिस्ट का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’? बंगाल में 58 लाख नाम OUT

Related posts

Leave a Comment