पिता बोले— डेढ़ साल से नहीं मिला… दिल नहीं मानता शाहीन ऐसी हो सकती है!”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ तो जांच एजेंसियों ने डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार कर लिया। अब लखनऊ में रह रहे शाहीन के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं।

शाहीन के पिता ने कहा — “मैं डेढ़ साल से शाहीन से नहीं मिला हूँ। बस एक महीने पहले उससे फोन पर बात हुई थी। जो बातें अब सामने आ रही हैं, उन पर यकीन करना मुश्किल है।”

लखनऊ में पिता का खुलासा — “तीन बच्चे हैं, परवेज हर हफ्ते बात करता है”

लखनऊ में रहने वाले शाहीन के पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं — बड़ा बेटा जो उनके साथ रहता है, दूसरी बेटी शाहीन सईद, और छोटा बेटा परवेज अंसारी।

उन्होंने बताया, “शाहीन ने इलाहाबाद से MBBS किया था। परवेज से हर हफ्ते बात होती है। अगर वह मिलने नहीं आता तो रविवार को मैं खुद फोन करता हूँ।”

ब्लास्ट वाले दिन पिता की बेटी-बेटे से बात नहीं हुई

दिल्ली ब्लास्ट के दिन पिता ने बताया कि न तो शाहीन से और न ही परवेज से उनकी कोई बातचीत हुई। अब जबकि फरीदाबाद पुलिस ने शाहीन को गिरफ्तार किया है और यूपी ATS ने परवेज के लखनऊ वाले घर पर छापा मारा है, परिवार पर चिंता और सवाल दोनों बढ़ गए हैं।

पिता का कहना है — “पुलिस ने अब तक हमसे संपर्क नहीं किया है, पर मुझे यकीन है मेरी बेटी निर्दोष है।”

जांच एजेंसियां खंगाल रहीं शाहीन और परवेज का नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन सईद का नाम जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमिनात’ से जुड़ा हुआ है। उसे भारत में महिला रिक्रूटमेंट की जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं उसका भाई डॉ. परवेज अंसारी फरीदाबाद मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के संपर्क में था। ATS ने लखनऊ में उसके घर से कई डिजिटल डिवाइसेज़ और दस्तावेज़ बरामद किए हैं।

पिता के दावे और जांच एजेंसियों के सवाल

क्या शाहीन सईद को बिना जानकारी के किसी साजिश में फँसाया गया? या वह जैश की महिला विंग में सक्रिय भूमिका निभा रही थी? परवेज का इसमें कितना रोल है?

इन सवालों के जवाब अब NIA की जांच से मिलने की उम्मीद है।

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बीच कनेक्शन गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ शाहीन सईद के पिता अपनी बेटी की बेगुनाही का दावा कर रहे हैं, वहीं जांच एजेंसियां इस डॉक्टर नेटवर्क के हर तार को सुलझाने में जुटी हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह अब “Doctor-Turned-Terror” नेटवर्क का सबसे पेचीदा केस बन चुका है।

Runway की जगह खेत!” दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS Hack से मची सनसनी

Related posts

Leave a Comment