झांसी।थाना मोंठ की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाओं और छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशेष पहल (एक दिन की सांकेतिक जिम्मेदारी): कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की प्रतिभाशाली छात्रा राधा सेन को एक दिन का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया, जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। गुड टच/बैड टच, बाल विवाह, दहेज…
Read MoreDay: October 16, 2026
मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने पर मंथन, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर
लखनऊ: मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के आवास पर मां गोमती के संरक्षण, स्वच्छता और अविरल प्रवाह को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें गोमती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के साथ उसके निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई। गोमती संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श बैठक में गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पाण्डेय, अध्यक्ष श्वेता सिंह, मुख्य अभियंता पी. राम और पूर्व मुख्य अभियंता अनुराग तिवारी समेत कई वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने गोमती नदी के संरक्षण से जुड़े विभिन्न…
Read Moreअपना दल एस के द्वारा समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन……..
उन्नाव ।अपना दल एस जनपद उन्नाव की समीक्षा बैठक बांगरमऊ विधानसभा में डाकबंगला ब्लाक रोड बांगरमऊ में समय 11बजे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनऊ परिक्षेत्र मा0 शैलेन्द्र पटेल (पोनू) जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माo अमरेश पटेल जी भी मौजूद रहे। सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने दल के संस्थापक बोधिसत्व डॉ सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि 17 अक्टूबर 2026…
Read Moreजनपद में 17 एवं 24 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित……..
** विशेष कैम्प दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बनेंगे हेल्प डेस्क ** व्यापक प्रचार-प्रसार एवं डुगडुगी बजवाकर शत-प्रतिशत बूथों पर कैम्प आयोजित करने के दिए निर्देश ** कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ, मतदाता पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फार्म-6 झांसी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैम्प दिवसों पर प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बी8एलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध…
Read Moreछात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय…..
उन्नाव ।सोहरामऊ मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के पांचवें दिन गुरुवार को थाना सोहरामऊ पुलिस ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी…
Read Moreविकासखंड मियागंज में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न…..
उन्नाव । मियागंज दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा उन्हें समुचित शैक्षिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनीन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार एवं हेमलता की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी विशेष आवश्यकताओं, समावेशी शिक्षा के महत्व तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान…
Read Moreबच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ….डीएम
** 09 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 18 निगरानी नमूने संग्रहित, प्रयोगशाला जांच हेतु किए गए प्रेषित ** एफ़डीए टीम ने विद्यालयों के बालिकाओं सहित शिक्षक एवं सदस्यगणों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जागरुक ** खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं, खाना ढक कर रखें का दिया ज्ञान ** जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार विद्यालयों में किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम ** खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा फूड सेफ्टी मोबाइल वैन द्वारा जनपद में लगातार चलाया जा रहा जागरूकता…
Read Moreश्री राघव सनातन सेवा संस्थान की रामलीला में पुष्प वाटिका, धनुष भंग एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन…….
उन्नाव । श्री राघव सनातन सेवा संस्थान (रजि.), उन्नाव के तत्वावधान में आयोजित 16वें श्री रामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस पुष्पवाटिका प्रसंग, धनुष भंग, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुष्पवाटिका प्रसंग में भगवान श्रीराम एवं माता सीता के प्रथम मिलन का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सीता स्वयंवर का मंचन हुआ, जिसमें अनेक राजाओं के प्रयास विफल होने के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के…
Read More