विकासखंड मियागंज में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न…..

उन्नाव । मियागंज दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा उन्हें समुचित शैक्षिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी मनीन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार एवं हेमलता की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी विशेष आवश्यकताओं, समावेशी शिक्षा के महत्व तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चा अपनी विशिष्ट क्षमताओं एवं आवश्यकताओं के साथ महत्वपूर्ण है। दिव्यांग बच्चों को भी अन्य बच्चों के समान शिक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बच्चों की प्रारंभिक पहचान, अभिभावकों को जागरूक करने तथा आवश्यक शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनके लिए समावेशी एवं सहयोगात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना l इस पहल से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related posts