अपना दल एस के द्वारा समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन……..

उन्नाव ।अपना दल एस जनपद उन्नाव की समीक्षा बैठक बांगरमऊ विधानसभा में डाकबंगला ब्लाक रोड बांगरमऊ में समय 11बजे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनऊ परिक्षेत्र मा0 शैलेन्द्र पटेल (पोनू) जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष माo अमरेश पटेल जी भी मौजूद रहे। सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने दल के संस्थापक बोधिसत्व डॉ सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर पुष्पांजलि अर्पित की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि 17 अक्टूबर 2026 को डॉक्टर पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतापगढ़ की धरती पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। संगठन की समीक्षा करते हुए सभी लोगों से विस्तार से चर्चा की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा कि पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी का बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक को जिला अध्यक्ष सहकारिता मंच कौशल गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच छोटे कुशवाहा, जिला अध्यक्ष किसान मंच सुधांशु कटियार,जोन अध्यक्ष विनोद कटियार आदि लोगों ने संबोधित किया। अंत में असलम खान को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल सचिव डॉ राजेश पाल ने तथा संचालन जिला अध्यक्ष युवा मंच रवि पटेल ने किया। मुख्य रूप से जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, जोन अध्यक्ष बलवंत पटेल, जिला सचिव युवा मंच अमन शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य बंसीलाल अर्कवंशी, बेचेलाल दिवाकर, शिवम पटेल, विनोद पाल, अवनीश कटियार, अमन खान मौजूद रहे।

Related posts