झाँसी। खाद्य अपशिष्ट से पौष्टिक उत्पाद बनाने से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से अनाज की सफाई तक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खाद्य क्षेत्र की चुनौतियों के अभिनव समाधान प्रस्तुत किए। विश्व खाद्य दिवस 2026 के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एवं आईईटी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्टार्टअप आइडिया, आधुनिक तकनीक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आईईटी के निदेशक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डी.के. भट्ट ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना…
Read MoreDay: October 16, 2026
नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया—
उन्नाव। बांगरमऊ संडीला रोड स्थित आरएस चौराहा के निकट नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का शुक्रवार को स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को संपत्ति पंजीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी…
Read Moreलखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी पड़ताल, 2,747 करोड़ रुपये के 4,311 वित्तीय लेन-देन उजागर; हजारों मामलों में मिली गड़बड़ी
लखनऊ: आयकर विभाग के आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण प्रकोष्ठ (I&CI), लखनऊ ने वित्तीय लेन-देन की सही और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 16 अक्टूबर 2026 को आयकर भवन, 5 अशोक मार्ग, लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में निर्धारित वित्तीय लेन-देन की रिपोर्टिंग और कर नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया। विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष किए गए स्थल सत्यापन के दौरान हजारों ऐसे लेन-देन सामने आए, जिनकी रिपोर्टिंग नहीं की गई थी या जिनकी जानकारी में त्रुटियां थीं। SFT रिपोर्टिंग पर आयकर…
Read MoreUP में 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान! महानवमी पर CM योगी का फैसला, जानिए किस वजह से घोषित हुआ अवकाश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को अवकाश रखने का फैसला किया गया है। इंडिया टीवी की 16 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के इस पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया है। त्योहार के दौरान अवकाश की घोषणा से प्रदेश में महानवमी मनाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अवकाश किन-किन सरकारी कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा, इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित आधिकारिक आदेश से स्पष्ट होगी। त्योहारों पर पहले भी अवकाश घोषित कर चुकी है…
Read Moreजिलाधिकारी गौरांग राठी की अभिनव पहल,1380 विद्यालयों में उत्सव की तरह आयोजित हुई पीटीएम…….
लपीटीएम में अभिभावकों ने होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से जाना बच्चों का सर्वांगीण विकास जनपद के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का हुआ सफल आयोजन अभिभावकों ने देखा अपने बच्चों का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, शिक्षकों से जाना सीखने का स्तर और विकास की दिशा झांसी।जिलाधिकारी गौरांग राठी की अभिनव पहल पर जनपद में कार्ड (HPC) व्यवस्था के अंतर्गत आज जनपद के 1380 परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उत्सव के रूप में वृहद अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM)…
Read Moreमेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या छिपाने के लिए शव पर छोड़ा था सांप
मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ सांप कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों पर रविता के पति अमित कश्यप की हत्या करने और वारदात को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रचने का आरोप था। मामले में दोनों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था। आरोप है कि हत्या के बाद सबूतों को भटकाने के इरादे से अमित के शव पर सांप छोड़ दिया गया था। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां…
Read More‘नीतीश कुमार के लिए 9 लोगों की हत्या करवाई’, अनंत सिंह के सनसनीखेज दावे से JDU में मची हलचल, निशांत कुमार पर भी उठाए सवाल
पटना: बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी, तब उनके साथ रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए बड़ी कुर्बानी दी और नौ लोगों की हत्या करवाई थी। अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जितना उन्होंने किया, उतना किसी और ने नहीं किया। उनका यह बयान जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीरज कुमार के साथ जारी सियासी टकराव के बीच सामने आया…
Read Moreब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में स्कंद माता के रूप और गुणों का किया गया वर्णन……….
उन्नाव ।बांगरमऊ नगर के सभी देवी मंदिरों सहित आज गुरूवार को नवरात्र के पंचम दिवस मां दुर्गा अपने स्कंद माता के रूप में घर-घर विराजमान हुईं। नगर के ब्लाक रोड स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में भी आज देवी के पांचवें रूप को साक्षी मानकर ब्रम्हा भोज का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला न्यू कटरा स्थित माता दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा जारी है। इसके अलावा श्रद्धालु भक्तों द्वारा आज मोहल्ला शुक्लाना स्थित मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर, नगर के लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के…
Read Moreराजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘Regime Change’ की बात करने वालों का मकसद अराजकता फैलाना
लखनऊ: रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और उनके सहयोगियों पर युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के बजाय राजनीतिक टकराव और अराजकता की ओर मोड़ने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘Regime Change’, ‘Resistance’ और ‘संसद नहीं, सड़क से ही रास्ता निकालना है’ जैसे नारों से विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उनके मुताबिक, लोकतंत्र के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और देश…
Read Moreपुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा शुक्रवार परेड एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा…..
झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की गई। परेड के उपरांत क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण कर उनके समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस कैंटीन, रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आरक्षी बैरक तथा आरक्षी आवास कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां की…
Read More