पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा शुक्रवार परेड एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा…..

झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की गई। परेड के उपरांत क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण कर उनके समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस कैंटीन, रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, आरक्षी बैरक तथा आरक्षी आवास कॉलोनी का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को कैंटीन में उच्च गुणवत्ता की सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्कूल व बैरकों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा आवास कॉलोनी के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, परिवहन शाखा, यूपी-112 सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों, उपकरणों एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सरकारी संपत्ति के संरक्षण, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स, जनसुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु निर्देशित किया।

Related posts