वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से उनके 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब तीन बजे जन्मस्थली पहुंचकर संत रविदास के चरणों में मत्था टेकेंगे और अभियान का शुभारंभ करेंगे। 131 कलशों के साथ पूरे देश में पहुंचेगा समरसता का संदेश अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को 131 कलशों में संग्रहित किया जाएगा।…
Read MoreDay: July 29, 2026
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना हुआ महंगा! यूपी सरकार ने ढाई गुना बढ़ाई फीस, जानिए नए नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों को अब पहले से अधिक शुल्क देना होगा। राज्य सरकार ने प्रमाणपत्र जारी करने की फीस में ढाई गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। अब 21 दिन की निर्धारित अवधि के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 20 रुपये की जगह 50 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, जन्म या मृत्यु की घटना के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने पर पहले की तरह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 21 दिन तक निशुल्क, उसके बाद बढ़ी फीस नए…
Read Moreयूपी में स्कूली शिक्षा का बड़ा बदलाव, 2027 से पहली से आठवीं तक लागू होंगी NCERT की किताबें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूली शिक्षा व्यवस्था में अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027-28 से कक्षा 1 से 8 तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस फैसले के बाद राज्य में पहली से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। कक्षा 5 से 8 तक किताबों का कस्टमाइजेशन शुरू बेसिक शिक्षा विभाग की सहमति मिलने के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)…
Read Moreपश्चिम एशिया में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा! सऊदी-अमेरिका की संयुक्त एयरस्ट्राइक, ईरान समर्थित ठिकानों पर हमला
रियाद: पश्चिम एशिया में जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई करते हुए इराक में मौजूद ईरान समर्थित गुटों के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की आशंका बढ़ गई है। तेल ठिकानों पर हमलों के बाद हुई जवाबी कार्रवाई सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 72 घंटों के दौरान देश के तेल प्रतिष्ठानों को 30 से अधिक ड्रोन…
Read MoreCAPF भर्ती में बड़ा बदलाव! SSB के नए नियम लागू, पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% कांस्टेबल पद आरक्षित, दो चरणों में होगी भर्ती
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (कॉम्बैटाइज्ड जनरल ड्यूटी) ग्रुप ‘सी’ भर्ती नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत हर भर्ती वर्ष में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा और चयन से जुड़े कई नए प्रावधान भी लागू किए गए हैं। दो चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया नए नियमों के अनुसार पूर्व अग्निवीरों के लिए…
Read Moreब्रिटेन के 21 पोर्ट पर अडानी की नजर! क्या होने जा रही है सबसे बड़ी ग्लोबल डील? 63.9% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी
मुंबई: अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ब्रिटेन के सबसे बड़े बंदरगाह संचालक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। यदि यह प्रस्तावित सौदा सफल होता है तो कंपनी की वैश्विक मौजूदगी को नई मजबूती मिलेगी और भारत से लेकर ब्रिटेन तक उसका पोर्ट नेटवर्क और व्यापक हो जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी की नजर ब्रिटेन के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर एसोसिएटेड ब्रिटिश पोर्ट्स (एबीपी) की नियंत्रण हिस्सेदारी पर है। 63.9 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के लिए उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक एबीपी…
Read MoreShare Market Today: सावन से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त बहार, सेंसेक्स 77,400 के पार, निफ्टी ने भी भरी दमदार उड़ान
मुंबई: सावन की शुरुआत से पहले घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। बुधवार को कारोबार की शुरुआत होते ही निवेशकों का उत्साह साफ नजर आया। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 657 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 77,423 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 191 अंकों की छलांग लगाकर 24,176 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और मजबूत गिफ्ट निफ्टी ने बाजार को शुरुआती बढ़त दिलाई। ग्लोबल संकेतों से बाजार को मिला सहारा बाजार विशेषज्ञों के अनुसार एशियाई बाजारों में मजबूती और…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! CEO से पहले पहली बार बने सचिव, जानिए कौन हैं जगदीश आफले और क्यों मिली अहम जिम्मेदारी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार सचिव पद का सृजन कर उस पर नियुक्ति कर दी है। ट्रस्ट ने जगदीश आफले को अपना पहला सचिव नियुक्त किया है। उनके नाम को भारतीय स्टेट बैंक में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में भी मंजूरी दे दी गई है। ट्रस्ट की अगली बैठक में इस नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। सचिव पद का…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में मानसून का दमदार कमबैक, पश्चिमी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बढ़ा खतरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और प्रदेश के ऊपर सक्रिय मौसमी तंत्रों के असर से अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच संभल में बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत गिरने से एक मासूम बच्ची और उसकी ताई की मौत हो गई,…
Read Moreदिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश! अगले 2 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और लंबा जाम भी देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश से…
Read More