चुनाव आयुक्त पर सत्ता दल को लाभपहुंचाने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति को भेजा सपाइयों ने ज्ञापन झांसी। मतदाता सूची में अनाधिकृत रूप से नाम काटे जाने, चुनावीप्रक्रिया की निष्पक्षता समाप्त करने का चुनाव आयुक्त द्वारा सत्ता दल
कोलाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन करतेहुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप करकानूनी कार्यवाही करने की। मांग की। बुधवार को पूर्व सांसद डॉक्टरचंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के नेतृत्व मेंसमाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाकर
जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया
कि मतदाता सूचियों में अनाधिकृत रूप से नाम काटे जाने, निष्पक्ष
चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने, चुनाव आयुक्त द्वारा उत्तराधिकारी
सत्ताधारियों को लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम
से देश में चुनाव आयोग द्वारा हो रहे चुनावी सुचिता, लोकतंत्र की रक्षा,
और मताधिकार के हो रहे उल्लंघन की घोर निंदा करते है। लोक तंत्र की
नींव स्वतंत्र निष्पक्षता और पारदर्शी चुनाव पर टिकी है। वोटो की लूट।
मतदाताओं को उनके मताधिकार करने से जबरन रोका जा रहा है, मुख्य
चुनाव आयुक्त चुनाव को निष्पक्ष कराने में असफल रहे उनका इस्तीफा
उनको तत्काल उनके पद से हटाना चाहिए। दोषियों पर सख्त कानूनी
कार्यवाही हो। वोटो की लूट और अनाधिकृत गतिविधियों में शामिल
प्रशासनिक अधिकारियों राजनीतिक नुमाइंदों तथा अन्य संलिप्त लोगों
के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। चुनाव के दौरान प्रशासनिक तथा
बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता भयमुक्त होकर
अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेश
कश्यप, सहित दर्जनों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
