उन्नाव।आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह द्वारा थाना दही क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रशेखर आजाद पार्क का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह उपस्थित रहीं।
