त्योहारों से पहले योगी का सख्त संदेश: ‘गड़बड़ी की तो सीधा एक्शन!

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

त्योहारों की खुशबू अभी हवा में घुली ही थी…कि सत्ता ने सायरन बजा दिया। Yogi Adityanath ने साफ कर दिया—
“उत्सव होगा… लेकिन अनुशासन के साथ।” Uttar Pradesh अब जश्न के साथ-साथ ‘जागरण मोड’ में है।

हाई अलर्ट: 10 जिलों पर खास नजर

सरकार की नजर खास तौर पर इन जिलों पर बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, जालौन, गोरखपुर, आगरा, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज।

Yogi Adityanath ने अधिकारियों से साफ कहा “एक घटना… पूरे माहौल को बिगाड़ सकती है।”

कानून से खिलवाड़? सीधे कार्रवाई

मीटिंग में संदेश बिल्कुल क्लियर था हर शिकायत पर तुरंत एक्शन। अपराधियों में ‘खौफ’ दिखना चाहिए। पुलिस गश्त बढ़ेगी। अब सवाल नहीं
सीधे कार्रवाई का दौर है।

नवरात्र + ईद = डबल चैलेंज

चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर तीनों बड़े मौके और प्रशासन के लिए ‘ट्रिपल टेस्ट’। मंदिरों में भीड़, मस्जिदों में नमाज हर जगह संतुलन ही असली परीक्षा है।

लाउडस्पीकर पर सख्ती

ध्वनि स्तर तय सीमा में नियम तोड़े तो तुरंत कार्रवाई। त्योहार का जोश अब डेसिबल मीटर से मापा जाएगा।

सड़कों पर स्टंट? सीधा चालान

बाइक स्टंट, चेन स्नेचिंग सब पर सख्त नजर। PRV-112 की एक्टिविटी बढ़ेगी। संवेदनशील इलाकों में निगरानी। सड़क अब रेस ट्रैक नहीं कानून का रास्ता है।

गैस संकट पर भी नजर

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर यूपी तक लेकिन सरकार का दावा जमाखोरी नहीं चलेगी। कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई। सिलेंडर अब सिर्फ गैस नहीं राजनीतिक मुद्दा भी है।

अयोध्या-मथुरा पर VIP फोकस

Ayodhya और Mathura-वृंदावन में खास तैयारी।  राष्ट्रपति दौरे का प्रोटोकॉल, सुरक्षा, सफाई, भीड़ प्रबंधन। यहां चूक का मतलब सीधा राष्ट्रीय खबर।

भारत में त्योहार सिर्फ पूजा नहीं एडमिनिस्ट्रेशन का ‘एग्जाम’ होते हैं। जहां भक्त लाइन में होते हैं और अफसर ‘टेंशन’ में। सवाल वही त्योहार मनाएंगे या मैनेज करेंगे?”

जनता की उम्मीद: शांति ही सबसे बड़ा उत्सव

आम लोगों की चाहत सीधी है शांति, सुरक्षा बिना डर के त्योहार। क्योंकि असली खुशी वही है जहां डर नहीं, सिर्फ उत्सव हो।

UP अब ‘फेस्टिवल मोड’ में नहीं ‘कंट्रोल्ड फेस्टिवल मोड’ में है। हर नजर पुलिस पर और हर कदम प्रशासन के हिसाब से।

“मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से!” संसद में हंसी, तंज और इमोशन का फुल ड्रामा

Related posts

Leave a Comment