रात 2:30 बजे दुनिया की नींद उड़ेगी! UNSC में जंग पर महासभा

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

United Nations Security Council आज रात 2:30 बजे (IST) आपात बैठक करेगा। यह बैठक France के अनुरोध पर बुलाई गई है, जिसमें Iran और Middle East की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा होगी।

दुनिया सोएगी, लेकिन डिप्लोमेसी जागेगी।

दुबई होटल पर रॉकेट हमला

Dubai के एक होटल पर रॉकेट से हमला हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई।

ईरान की प्रतिक्रिया: हमला गैरकानूनी

Seyed Abbas Araghchi ने इजरायली हमले को “गैरकानूनी और नाजायज” बताया। वहीं, इजरायल ने दावा किया कि हमलों में कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए। दावों की जंग, बयानों की बमबारी सच बीच में कहीं सांस ले रहा है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

Pakistan ने ईरान पर हमले को “गैरजरूरी” बताते हुए तत्काल रोक की मांग की है। इस बयान से साफ है कि क्षेत्रीय समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और हर देश अपनी रणनीतिक दूरी माप रहा है।

चीन पर क्या बोले पेंटागन के पूर्व अधिकारी?

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन के अनुसार, China इस संघर्ष में तटस्थ रुख अपना सकता है। बीजिंग की रणनीति अक्सर शोर से दूर, लेकिन समीकरण के बेहद करीब होती है।

खामेनेई की सेहत पर बयान

भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि Ali Khamenei की सेहत अच्छी है। युद्ध के बीच नेताओं की सेहत भी सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है क्योंकि राजनीति में heartbeat भी headline बन सकती है।

रात की कूटनीति, दिन की हेडलाइन

2:30 AM की बैठक… कॉफी कप गरम होंगे, बयान ठंडे या गर्म—यह अभी तय नहीं। दुनिया के बड़े देश टेबल पर नक्शा फैलाएंगे, और आम लोग मोबाइल स्क्रीन पर।

एक तरफ रॉकेट, दूसरी तरफ Resolution Draft। कभी-कभी लगता है जंग जमीन पर कम, न्यूजफीड पर ज्यादा लड़ी जा रही है।

‘शील्ड ऑफ जुडा’ की बरसात! Tehran में राष्ट्रपति भवन पर हमला

Related posts

Leave a Comment