‘शील्ड ऑफ जुडा’ की बरसात! Tehran में राष्ट्रपति भवन पर हमला

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

मिडिल ईस्ट की सियासत में अब शब्द नहीं, मिसाइलें बोल रही हैं। Israel और United States ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम रखा गया है ‘Shield of Judah’। नाम से ही साफ है यह ऑपरेशन प्रतीकात्मक भी है और रणनीतिक भी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी Tehran में राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय जैसे हाई-वैल्यू टार्गेट्स पर सीधा निशाना साधा गया।

खामेनेई सुरक्षित स्थान पर, तेहरान में धुआं ही धुआं

ईरानी मीडिया के हवाले से खबर है कि सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के आवास के आसपास भी मिसाइलें गिरीं। सुरक्षा कारणों से उन्हें गुप्त स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

तेहरान का आसमान धुएं से ढका बताया जा रहा है। धमाकों की आवाजें और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक तनावपूर्ण तस्वीर पेश कर रहे हैं।

प्रमुख शहर और परमाणु ठिकाने निशाने पर

हमलों की जद सिर्फ तेहरान तक सीमित नहीं रही। कोम, तबरेज, करमनशाह और इस्फहान जैसे शहरों में भी बमबारी की खबरें हैं। खास तौर पर परमाणु सुविधाओं और एटॉमिक एनर्जी सेंटर जैसे संवेदनशील ठिकानों पर हमले की बात कही जा रही है।

यहां सवाल सिर्फ सैन्य नहीं, वैश्विक कूटनीति का भी है क्योंकि न्यूक्लियर साइट्स पर हमले का असर सिर्फ सीमाओं तक नहीं रहता।

USS Abraham Lincoln की एंट्री: Power Projection या Pressure Politics?

अमेरिका की ओर से शक्तिशाली युद्धपोत USS Abraham Lincoln के इस्तेमाल की खबर है। इससे नौसेना और वायुसेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने की बात सामने आई है।

यह deployment सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि geopolitical messaging भी माना जा रहा है “हम यहां हैं, और लंबे समय तक रह सकते हैं।”

एयरस्पेस बंद, सायरन ऑन: Region High Alert पर

पड़ोसी Iraq ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। उधर इजरायल ने संभावित जवाबी हमले को देखते हुए देशभर में सायरन बजाकर नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश दिया है। स्कूल बंद, इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव—पूरा इलाका अलर्ट मोड में है।

Operation या Escalation?

कूटनीति के दौर में युद्ध हमेशा “आखिरी विकल्प” बताया जाता है। लेकिन Middle East की कहानी अक्सर पहले धमाके से शुरू होती है और बाद में बयानबाजी से भर जाती है।

‘Shield of Judah’ क्या सिर्फ एक targeted strike है? या फिर यह आने वाले बड़े टकराव का ट्रेलर?

इतिहास कहता है—Middle East में हर मिसाइल के साथ बाजार, तेल और राजनीति भी कांपते हैं। और जब दो बड़े खिलाड़ी मैदान में हों, तो खेल सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहता, global हो जाता है।

Kanpur-Prayagraj में 6.5+ Magnitude भूकंप का खतरा, सिस्टम बेपरवाह?

Related posts

Leave a Comment