
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने greatest hits में से एक लाइन दोहराते नज़र आए— कि India और Pakistan के बीच युद्ध उनकी वजह से रुक गया था।
ये दावा उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस MBS के साथ बैठक में दोहराया। और बस…भारत की राजनीति में हलचल शुरू।
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘ट्रंप 60 बार बोल चुके, PM 0 बार जवाब दे चुके’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मौके पर तंज कसते हुए कहा-“ट्रंप 60वीं बार कह रहे हैं कि इंडिया-Pakistan war उन्होंने रोका…Operation Sindoor रुकवाया…और हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं।”
जयराम रमेश का दर्द साफ़ था—Trump बोलते जा रहे हैं, PM Modi silent mode में हैं।
‘Trade Deal को Weapon बनाया’—कांग्रेस का बड़ा आरोप
जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप दावा कर रहे हैं कि उन्होंने trade deal को pressure tactic की तरह इस्तेमाल किया और इसी वजह से India ने Operation Sindoor रोक दिया। और कांग्रेस का सवाल—अगर यह गलत है तो PM खुलकर बोलते क्यों नहीं?
अगर सही है… तो फिर आप चुप क्यों हैं?
यानी कांग्रेस का पूरा तर्क-“या तो deny करो, या clarify करो, पर silence क्यों?”

“PM क्या डर रहे हैं?”—कांग्रेस का सीधा सवाल
जयराम रमेश ने कहा:-“प्रधानमंत्री क्यों डर रहे हैं?”
- “क्यों नहीं कह देते कि ट्रंप गलत बोल रहे हैं?”
- “किस बात का डर है? किस trade-off का डर है?”
ये बयान कांग्रेस की तरफ से एक बड़े पॉलिटिकल अटैक का संकेत था।
ड्रामा Washington में, चुप्पी Delhi में!
Trump की स्टाइल आप जानते हैं—बोलना, फिर बोलना, और फिर वही बात थोड़े extra confidence के साथ बोलना। लेकिन भारत में मामला उल्टा है—यहाँ silence भी political statement बन जाता है।
नया geopolitical triangle!
Trump हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर दावा दोहराते हैं। कांग्रेस हर बार PM से सवाल करती है। और PM हर बार चुप रहते हैं। यानी मामला गर्म है… और ट्रंप इसे अपने फेवरिट brag-point के रूप में इस्तेमाल करना नहीं छोड़ने वाले।
BB ने गौरव को किया ‘फ्रिज’, तो वाइफ ने दे दी ‘एडल्ट वाली पप्पी’ की धमकी!
