22 अगस्त 2025 का राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries): लाभ का दिन, रुका पैसा मिलेगा

चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएगा। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी, संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्य: 84%
उपाय: खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus): खर्चा बढ़ेगा, पर फायदे भी मिलेंगे

सेहत का ध्यान रखें और बिजली या धातु से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो लाभ के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों से अप्रत्याशित खर्च होगा।
भाग्य: 80%
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पण करें।

मिथुन राशि (Gemini): पेंडिंग काम निपटाएं, यात्रा संभव

कमाई में वृद्धि और नई योजना में निवेश संभव है। पेंडिंग बिल चुकता करें और यात्रा का योग बन रहा है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
भाग्य: 89%
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer): कारोबार में लाभ, परिवार में प्रेम

शुक्र-बुध की युति लाभदायक रहेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, रोजगार खोज रहे लोगों को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 88%
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo): सीनियर से मतभेद हो सकता है

काम में उलझन और मानसिक दबाव बढ़ेगा। वरिष्ठजनों का असहयोग मन को दुखी कर सकता है। फोकस बनाए रखें और शांत रहें।
भाग्य: 82%
उपाय: “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” मंत्र से सूर्य को जल दें।

कन्या राशि (Virgo): साहसिक फैसले से फायदा

काम में सुधार मिलेगा, साहसिक निर्णय सफल होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा, लेकिन आर्थिक जोखिम से बचें।
भाग्य: 87%
उपाय: गाय को गुड़-चना खिलाएं।

तुला राशि (Libra): फायदेमंद डील, खर्च पर लगाम

शुक्र का गोचर व्यापार में लाभ देगा। बीमार लोग राहत महसूस करेंगे। सेल्स-पर्सन को बड़ी डील मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है।
भाग्य: 85%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): सरकारी लाभ संभव

मंगल का गोचर सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाएगा। सहयोगी मददगार होंगे, लेकिन जरूरी काम खुद करें।
भाग्य: 83%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius): दोपहर बाद काम बढ़ेगा

सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी और दोपहर बाद काम का बोझ बढ़ सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 78%
उपाय: विष्णु जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मकर राशि (Capricorn): प्लानिंग से मिलेगा लाभ

कार्यकुशलता और बुद्धि से लाभ होगा। बिजनेस में अच्छी डील बन सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।
भाग्य: 88%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius): सुख-साधनों में बढ़ोतरी

प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। काम जल्दी खत्म करने की चाह रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ेगा।
भाग्य: 84%
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें, जलाभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces): काम का दबाव, निवेश से बचें

मानसिक उलझन और तकनीकी समस्याएं रह सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें और निवेश से बचें।
भाग्य: 78%
उपाय: श्रीलक्ष्मी चालीसा पढ़ें, गाय को गुड़-चना खिलाएं।

संसद में उठा सियासी तूफान! ‘मंत्री हटाओ बिल’ पर हंगामा, सदन स्थगित!

Related posts

Leave a Comment