उन्नाव।तहसील हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला सराय में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गरीबे शाह बाबा का सालाना उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी उर्स मनाया गया
इस साल गरीबे शाह बाबा उर्स के उर्स पर दोपहर में 1 बजे दंगल का आयोजन किया गया इस दंगल में आए हुए दूर दूर से पहलवानो ने अपनी पहलवानी का जलवा दिखाया सभी पहलवानों को सम्मानित किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक राधेलाल रावत अपनी टीम के साथ पहुंच कर दंगल की शोभा बढ़ाई
गरीबे शाह बाबा का उर्स मुबारक पर रात्रि 10 बजे से जवाबी कव्वाली का आयोजन हुआ जिसमें मशहूर कानपुर के कव्वाल शरीफ परवाज़ और दूसरी महिला मशहूर कव्वाल उत्तराखंड के पुरनपुर से मुस्कान डिस्को की जवाबी शानदार कव्वाली हुई सैकड़ों लोगों की तादाद में भीड़ भाड़ हुई
इस मौके पर मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,सूफियान ग़ाज़ी,नौशाद,वल्ली ,गुड्डू रावत,शाकिर भाई,जाहिद भाई,सैदू भाई,नासिर भाई, शिवनारायन रावत,जगजीवन गौतम,अमरेश गौतम,सत्यम सिंह,युनुस,रामू कन्नौजिया, रामचंद्र पाल,शुभम पाल,अब्दुल कादिर,पत्रकार निजामुद्दीन (समाज सेवक) आदि लोग उपस्थित रहे
