नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 288 भारतीय लापता; कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा, सेना और बचाव दल तलाश में जुटे

नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें त्रिशूली-1 विद्युत परियोजना में काम करने वाले 73 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बताई जा रही है। भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्री जयशंकर की…

Read More

नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप नंबर

भोपाल: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच मध्य प्रदेश के कई नागरिकों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा है कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।…

Read More

नेपाल में कुदरत का कहर, आम के पेड़ ने बचाई मजदूर की जान; बाढ़ में 157 की मौत, सैकड़ों लापता

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने कई बस्तियों और बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। चीन सीमा से सटे रसुवा जिले के निचले इलाके बिदुर में काम कर रहे 24 वर्षीय नेपाली मजदूर बिबेक कुमाल की जान बेहद नाटकीय तरीके से बची। वह एक नए मकान के बाहर शौचालय का गड्ढा खोद…

Read More

नेपाल में तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 37.5 टन राहत सामग्री लेकर दूसरी उड़ान रवाना

काठमांडू: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। भारत ने गुरुवार को 37.5 टन मानवीय सहायता, जरूरी दवाइयां, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामान लेकर दूसरी उड़ान नेपाल के लिए रवाना की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हर संभव सहायता जारी रखेगा। पहले भेजी गई थी करीब 10 टन राहत सामग्री भारत इससे…

Read More