दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों और पुलों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते टकराव ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है और वैश्विक तेल आपूर्ति तथा ऊर्जा बाजार पर भी संकट गहराने की आशंका पैदा कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार,…
Read MoreTag: Strait of Hormuz
Hormuz Crisis: होर्मुज में बढ़ा अमेरिका-ईरान टकराव, नाकाबंदी, हवाई हमलों और चेतावनियों के बीच गहराया संकट
दुबई: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। जहाजों की आवाजाही को लेकर बढ़े विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकाबंदी लागू करने के साथ अपने हवाई अभियान को भी तेज कर दिया है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मध्य पूर्व से ऊर्जा निर्यात प्रभावित होने की आशंका जताई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कई सैन्य ठिकानों पर किए…
Read Moreहोर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; 8 घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
होर्मुज जलडमरूमध्य: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बड़ी घटना सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने उसके दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र की दक्षिणी लेन से गुजर रहे ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नामक…
Read Moreईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, चाबहार पोर्ट और रेलवे ब्रिज बने निशाना; कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का पलटवार
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल में हुए युद्धविराम के समाप्त होने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को अमेरिकी सेना ने दक्षिण-पूर्वी ईरान स्थित सामरिक महत्व के चाबहार पोर्ट समेत करीब 90 ठिकानों पर बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने लगातार दूसरे दिन कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। बढ़ते तनाव के बीच कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमले का…
Read MoreHormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन! ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें, मिडिल-ईस्ट में बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के कुछ ही घंटों बाद की गई। अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हुए अंतरिम समझौते के बाद यह ताजा सैन्य अभियान मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ाने वाली बड़ी घटना माना जा रहा है। शांति वार्ता पर फिर मंडराया संकट बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से जहाजों पर हमला उस समय किया गया, जब देश के…
Read More‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में तेल टैंकर पर बड़ा हमला, प्रोजेक्टाइल लगते ही लगी आग, ईरान बोला- चेतावनी नहीं मानी थी
दुबई: ओमान के तट के पास स्थित ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में मंगलवार तड़के एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा निगरानी एजेंसी ने घटना की पुष्टि की है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं और पूरे क्षेत्र में पहले से तनाव का माहौल बना हुआ है। हमले के बाद तेल टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही समुद्री सुरक्षा एजेंसियां…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बड़ा कदम! फ्रांस ने भेजे युद्धपोत और माइनहंटर, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा फोकस
पेरिस: वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच फ्रांस ने अपने विशेष माइन काउंटरमेजर संसाधनों की तैनाती का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जानकारी दी कि देश ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं।…
Read MoreG7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…
Read MoreG7 में PM मोदी का बड़ा संदेश! ट्रंप समेत विश्व नेताओं के सामने बोले- समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, नाविकों को मिले निर्भय माहौल
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है, ताकि नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें और वैश्विक व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे। होर्मुज में तनाव का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते…
Read More100 दिन बाद थमा तनाव! अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दुनिया ने किया स्वागत, कतर से फ्रांस तक नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की घोषणा के बाद दुनिया भर के देशों ने राहत और संतोष जताया है। लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष के बाद सामने आए इस समझौते को कई वैश्विक नेताओं ने बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया है। माना जा रहा है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थिरता बढ़ेगी, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और क्षेत्रीय आर्थिक दबाव कम होगा। करीब 100 दिनों से अधिक समय तक चले संघर्ष और संघर्षविराम के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद रहने से क्षेत्र…
Read More