ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण में 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही 2,400 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों की…
Read MoreTag: ODOP
₹1.13 लाख नहीं, सिर्फ ₹17 हजार में स्टॉल! यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में छोटे उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में इस बार छोटे, नए और उभरते उद्यमियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए बड़ा अवसर दिया जा रहा है। उद्योग विभाग ने पहली बार भाग लेने वाले निर्यातकों के लिए रियायती दर पर स्टॉल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अब 9 वर्गमीटर का स्टॉल, जिसकी सामान्य लागत कहीं अधिक होती है, मात्र 17 हजार रुपये में मिलेगा। वहीं, नियमित निर्यातकों के लिए अलग हॉल की व्यवस्था की गई है। ट्रेड शो के लिए पंजीकरण 31 जुलाई 2026 तक खुले…
Read Moreआजमगढ़ में योगी का बड़ा दांव! 1500 रुपये प्रति गोवंश, दुग्ध प्लांट लॉन्च
शाम के ठीक 4 बजकर 8 मिनट… मंच सजा था, भीड़ इंतजार में थी… और जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाया, आजमगढ़ की जमीन पर एक नया आर्थिक मॉडल लॉन्च हो गया। यह सिर्फ एक दुग्ध संस्थान का उद्घाटन नहीं था—यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ‘रीसेट’ करने का संकेत था। दुग्ध उत्पादन संस्थान का उद्घाटन: गांव की अर्थव्यवस्था को बूस्ट आजमगढ़ में मुख्यमंत्री ने श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादन संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया। यह संस्थान सिर्फ दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और…
Read Moreगोरखपुर की माटी बनी मालामाल – योगी जी ने बना दिया मिट्टी को मीठा व्यापार
साल था 2017। टेराकोटा शिल्पकार चाक पर हाथ चलाते थे और ग्राहक के इंतज़ार में घड़ी देखते थे। आज वही चाक बिजली से घूम रहा है और आर्डर की गिनती ट्रकों में हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ODOP योजना (One District One Product) ने गोरखपुर की पुश्तैनी मिट्टी को देशभर के ड्रॉइंग रूम का शोपीस बना दिया है। 100 ट्रक पार, 10 करोड़ की दिवाली — ये माटी अब मीठा कमाती है दीपावली से पहले ही गोरखपुर के टेराकोटा क्लस्टर से 100 से अधिक ट्रकों में माल देशभर में…
Read Moreहर जिले में लगेगा ट्रेड फेयर – जानिए सीएम योगी का नया प्लान
दिपावली से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब से हर साल दिवाली से 10 दिन पहले प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड फेयर (Trade Fair) का आयोजन होगा। इस फैसले का उद्देश्य साफ है – स्थानीय कारीगरों को मंच देना, उपभोक्ताओं को दिवाली से पहले शॉपिंग का एक ही छत के नीचे मज़ा देना और “Vocal for Local” मिशन को ताकत देना। क्या मिलेगा ट्रेड फेयर में? – भरपूर खरीदारी का मौका! इस ट्रेड…
Read MoreCM योगी बोले: गांधी-शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि के साथ राष्ट्र के इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा- “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से देश को जोड़ा, शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।” “डबल इंजन सरकार उनके सपनों को जमीन पर उतार रही है” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर…
Read More