असली तीर, ‘रावण’ की आंख की रोशनी गई, SC-ST Act में केस दर्ज

रामलीला मंचन आमतौर पर आस्था, संस्कृति और प्रतीकात्मक युद्ध का दृश्य होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में यह मंच अचानक रियल लाइफ थ्रिलर बन गया — और कीमत चुकानी पड़ी “रावण” बने एक कलाकार को। जिस तीर को दर्शकों ने अभिनय समझा, वही तीर एक आंख की रोशनी छीन ले गया। कब और कहां हुआ हादसा? यह मामला 13 नवंबर 2025 की देर रात का है। स्थान — खैरा गांव, शाहगंज थाना क्षेत्र, सोनभद्र। रामलीला का मंचन चल रहा था। स्क्रिप्ट के मुताबिक श्रीराम को रावण पर तीर चलाना…

Read More

ज्ञान की देवी, उम्मीदों की खेती! Happy Basant Panchami

बसंत पंचमी सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि नई सोच, नई शुरुआत और ज्ञान के उत्सव का दिन है। इसी पावन अवसर पर Hello UP Family की ओर से सभी पाठकों, दर्शकों और डिजिटल परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान की देवी, उम्मीदों की खेती मां सरस्वती का यह दिन हमें याद दिलाता है कि शोर से ज़्यादा ज़रूरी है समझ, और भीड़ से ज़्यादा ताक़त होती है विवेक में। पीले रंग की मिठास और हवा में घुली उम्मीदें, बसंत को खास बना देती हैं। Keyboard से Classroom तक आज का बसंत…

Read More

तिल-गुड़ खाओ, पतंग उड़ाओ… Hello UP बोला Happy Sankranti!

मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि Life Reset Button है। ठंडी हवाओं के बीच उड़ती पतंगें हमें याद दिलाती हैं कि ऊंचा उड़ने के लिए डोर का संतुलन ज़रूरी है। Hello UP परिवार मानता है कि यह पर्व सिर्फ तिल-गुड़ और खिचड़ी तक सीमित नहीं, बल्कि रिश्तों में मिठास, सोच में पॉजिटिविटी और समाज में संतुलन लाने का मौका है। यूपी में मकर संक्रांति मतलब – सुबह खिचड़ी, दोपहर पतंग और शाम को बहस कि “मेरी पतंग सबसे ऊपर थी!” आज के दौर में जब सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी ज्यादा…

Read More

रामलीला का नया मंच बना भाईचारे का प्रतीक, मुस्लिम दर्जी ने दी जमीन

उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के बड़ागांव गांव में मुस्लिम दर्जी अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लन ने अपनी पुश्तैनी जमीन रामलीला समिति को दान कर दी है। इस कदम से समाज में सद्भाव और एकता का संदेश गया है। रामलीला का लंबा इतिहास बड़ागांव में 1932 से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इतने वर्षों में स्थायी मंच नहीं बन पाया था। हर साल अस्थायी मंच बनाकर कार्यक्रम चलाया जाता था। अब्दुल रहीम ने यह कदम इसलिए उठाया, ताकि कलाकारों को कपड़े बदलने और सामग्री रखने में आसानी हो…

Read More

दिवाली हो गई… गोवर्धन पूजा कब है? जानिए डेट, मुहूर्त और 56 भोग कथा

दिवाली के पटाखों के धुएं के साथ-साथ लोगों के दिमाग में इस बार कैलेंडर का कोहरा भी छाया हुआ है। अमावस्या दो दिन? दिवाली 20 को, लेकिन अमावस्या 21 को भी? तो फिर गोवर्धन पूजा कब? भाइयों और बहनों! कन्फ्यूज़न को क्लियर करने आ गया है गूगल भक्तों का गोवर्धन गाइड — पढ़िए और ज्ञान पाइए। Govardhan Puja 2025: कब और क्यों? इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है, लेकिन अमावस्या 21 अक्टूबर की शाम तक बनी रहेगी। ऐसे में जो लोग 21 को पूजा करने की सोच रहे थे…

Read More

सोना नहीं… सौदा हुआ है! ₹561 Cr की चमक में डूबा लखनऊ

लखनऊ वालों ने साबित कर दिया कि अगर त्यौहार हो तो जेब देखना गुनाह है। इस बार धनतेरस पर सोने का रेट ₹1,32,075/10 ग्राम और चांदी ₹1,73,000/किलो रही, फिर भी लोगों ने मानो बैंकों की तिजोरी खाली कर दी। 561 करोड़ की चमक: पिछली बार से 10% ज्यादा पिछले साल जहां कुल कारोबार ₹510 करोड़ था, इस बार सीधे ₹561 करोड़! “लोग रेट नहीं, रिवाज देखते हैं!” जूलरी नहीं, जुगाड़ बिके लाइटवेट जूलरी, 2 ग्राम की अंगूठी, 10 ग्राम के चांदी सिक्के और 999 प्योरिटी वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की…

Read More

Ravan 2.0 जलाओ! – इस दशहरे समाज के असली राक्षसों को भी मारो

हर साल दशहरे पर हम राम-रावण की लड़ाई की याद में रावण दहन करते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या केवल पुतला जलाने से बुराई खत्म हो जाती है?या फिर बुराई ने अब रूप बदल लिया है – Facebook Comments में नफरत बनकर, ऑफिस में भ्रष्टाचार बनकर, या हर गली में चुप्पी बनकर? आज के रावण कौन हैं? “पुराने रावण के दस सिर थे, आज के रावण के दस चेहरे हैं।” भ्रष्टाचार (Corruption) – जो सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी कंपनियों तक फैल गया है। जातिवाद और धर्म…

Read More

तीन शाही स्नान, नई परंपरा! हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 Dates Out

उत्तराखंड के हरिद्वार में लगने वाले अर्धकुंभ 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अखाड़ा परिषद द्वारा कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में इस बार कुछ ऐसा नया होने जा रहा है, जो परंपरा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है — तीन शाही स्नान, एक नहीं, दो नहीं! अर्धकुंभ 2027: इन दिन होंगे 3 शाही स्नान पहला शाही स्नान – 6 मार्च 2027 (महाशिवरात्रि)शिवभक्तों के लिए खास, साधु-संतों का पहला भव्य स्नान इसी दिन होगा। दूसरा शाही स्नान – 8 मार्च 2027 (सोमवती अमावस्या)धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यदायी…

Read More

रवि किशन बोले: राखी सिर्फ धागा नहीं, बहनों का आशीर्वाद है

गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने इस रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को फिर एक बार जीवंत कर दिया। मौका था शाहपुर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में आयोजित “राखी मिलन” कार्यक्रम का, जहाँ बहनों ने उन्हें राखी बाँधकर प्रेम और विश्वास का अटूट बंधन निभाया। ब्रह्मकुमारी बहनों का आत्मीय स्वागत और राखी का सजीव पर्व जैसे ही रवि किशन आश्रम पहुँचे, ब्रह्मकुमारी बहनों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया। फूलों की खुशबू, आध्यात्मिक संगीत और राखी की मिठास ने पूरे वातावरण को भावनात्मक बना दिया। बहनों…

Read More

Raksha Bandhan 2025: शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और राखी थाली की पूरी लिस्ट

साल 2025 में रक्षा बंधन शनिवार, 09 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ रहा है, जो हर साल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मज़बूत करने का त्योहार होता है। शुभ मुहूर्त: कब बांधें राखी ताकि रिश्तों में न आए दरार? द्रिक पंचांग के अनुसार, राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 तक है। अगर आप इस समय के बाहर राखी बांधने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! विजय मुहूर्त: दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक गोधूलि मुहूर्त: शाम…

Read More